नारनौल के लोगों की बल्ले-बल्ले, लाखों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण; लोगों को मिलेगी राहत
विधायक ओमप्रकाश यादव ने नारनौल के नांगल काठा गांव में 96.92 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ...और पढ़ें
-1790347187594_m.webp)
विकास कार्यों का उद्घाटन किया। AI जनरेटेड
HighLights
विधायक ओमप्रकाश यादव ने नांगल काठा में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
96.92 लाख से सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं का विकास हुआ।
ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा, कार्य जारी रहेंगे।
जागरण संवाददाता, नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इसी क्रम में नांगल काठा गांव में करीब 96.92 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य ग्रामीणों को समर्पित किए गए। इन कार्यों से गांव में सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विधायक के पीआरओ राजेश यादव ने बताया कि गांव के श्मशान घाट में चारदीवारी एवं पानी की टंकी के निर्माण पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
एससी चौपाल की मरम्मत पर 4.16 लाख रुपये और हनुमान चौक से एससी चौपाल तक रास्ते के पुनर्निर्माण पर 16.30 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके अलावा बाबा मेघा से फूल सिंह के घर तक रास्ता निर्माण पर 2.46 लाख रुपये और कृष्ण मंदिर से रघुवीर के घर तक रास्ता निर्माण पर 2 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इन पांच प्रमुख कार्यों की कुल लागत 34.92 लाख रुपये बताई गई है। इनके अतिरिक्त करीब 62 लाख रुपये की लागत से अन्य विकास कार्य भी गांव में कराए गए हैं। विकास कार्यों के लिए एचआरडीएफ, एचजीवीवाई और डीप्लान जैसी योजनाओं के तहत राशि उपलब्ध कराई गई है।
विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। सड़क, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी प्रदीप यादव, कनिष्ठ अभियंता हरीश सहित अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताते हुए गांव की अन्य समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।
