विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी देह व्यापार रैकेट: होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:22 PM (IST)

रेवाड़ी पुलिस ने 22 सितंबर को हुए देह व्यापार रैकेट के खुलासे के मामले में होटल मालिक अनूप और एक ...और पढ़ें

रेवाड़ी में देह व्यापार मामले में होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी में देह व्यापार मामले में होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. रेवाड़ी पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया।

  2. होटल मालिक अनूप और महिला नर्गिश गिरफ्तार किए गए।

  3. रॉकलैंड होटल में 22 सितंबर को हुई थी छापेमारी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिला पुलिस ने गत 22 सितंबर को एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में थाना मॉडल टाउन और थाना रामपुरा पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया था। इसी कड़ी में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने होटल रॉकलैंड में देह व्यापार कराने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मामले में शामिल आरोपितों की पहचान अनूप (होटल मालिक) निवासी मोहल्ला विकास नगर और एक महिला आरोपित नर्गिश निवासी मोहल्ला धूप सिंह नगर जिला पानीपत हॉल किरायेदार रॉकलैंड होटल रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

रॉकलैंड होटल में बोगस ग्राहक के जरिये छापेमारी की

मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गत 22 सितंबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बिठवाना बस स्टाप के नजदीक स्थित रॉकलैंड होटल में बोगस ग्राहक के जरिये छापेमारी की। पुलिस द्वारा मौके से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया था।

पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपित सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में रविवार को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित अनूप और एक महिला आरोपित नर्गिश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- नारनौल में रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, कच्ची सड़क और निशानदेही ध्वस्त