विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में देरी होने पर गिरी अधिकारी पर गाज, थमाया नोटिस

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:53 AM (IST)

रेवाड़ी में नगर परिषद की जमीन पर अवैध निर्माण में देरी पर डीएमसी ने एमई को कारण बताओ नोटिस जारी ...और पढ़ें

रेवाड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में देरी होने पर गिरी अधिकारी पर गाज, थमाया नोटिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)

रेवाड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में देरी होने पर गिरी अधिकारी पर गाज, थमाया नोटिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. एमई नरेश कुमार को कार्रवाई में देरी पर नोटिस।

  2. डिप्टी डीएमसी को दो दिन में निर्माण गिराने के आदेश।

  3. नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा।

मुकेश कुमार, रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर चर्च के समीप खसरा नंबर 242 की करीब 250 वर्गगज जमीन पर चार दीवारी करने के मामले में कार्रवाई में देरी पर डीएमसी प्रदीप अहलावत ने एमई नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं डिप्टी डीएमसी अभय यादव को दो दिन के भीतर निर्माण को गिराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा है।

नगर परिषद के पास मलकियत

दरअसल, सालों से खाली पड़ी इस जमीन पर एक-दो नवंबर की रात्रि अचानक चार दीवारी कर दी गई थी। यह जमीन खसरा नंबर 242 का हिस्सा है। नगर परिषद के अनुसार, कामन परपज की इस जमीन की मलकियत नगर परिषद की है।

शहर के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जमीन की रजिस्ट्री का हवाला देते हुए जमीन पर स्वयं का दावा किया था। जिसके बाद नगर परिषद की तरफ से दो बार काम रोकने के लिए भी कहा गया, लेकिन उसके बावजूद भी काम जारी रखने पर नोटिस चस्पा किया गया था।

हालांकि नोटिस चस्पा करने के बाद अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई नहीं की। बाद में मामला डीएमसी प्रदीप अहलावत तक पहुंचा और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही अब इस मामले की कार्रवाई में देरी करने पर एमई नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों को दो दिन के अंदर अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं।

करोड़ों रुपये है जमीन की कीमत

बता दें कि खसरा नंबर 242 की यह जमीन शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सरकुलर रोड से बिल्कुल सटी हुई है। इसकी मार्केट कीमत करोड़ों रुपये है। इसी खसरा नंबर की अन्य जमीन पर पहले भी कब्जे की कोशिशें हुई हैं।

राष्ट्रीय हाई स्कूल की जमीन की प्रापर्टी आइडी बनाने के मामले में चेकर-मेकर की घोर लापरवाही एडीसी राहुल मोदी के नेतृत्व में गठित की गई जांच कमेटी मान चुकी है। जांच कमेटी ने दोनों पर कार्रवाई के लिए कुछ दिन पहले पत्र भी लिखा था।

मामले में कार्रवाई करने में देरी करने पर एमई को नोटिस जारी किया गया है। डिप्टी डीएमसी को दो दिन के भीतर अवैध निर्माण गिराने के भी आदेश दिए गए हैं।-प्रदीप अहलावत, डीएमसी, रेवाड़ी

यह भी पढ़ें- एम्स के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी, चिकित्सकीय विज्ञान की बड़ी उपलब्धि


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।