विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एम्स के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी, चिकित्सकीय विज्ञान की बड़ी उपलब्धि

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:39 AM (IST)

एम्स दिल्ली ने गर्भ में 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की गंभीर जन्मजात विकृति 'मेनिंगोमायलोसील' की सफल सर्जरी की ...और पढ़ें

एम्स के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

एम्स के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में शिशु की रीढ़ की सफल सर्जरी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. एम्स में गर्भस्थ शिशु की मेनिंगोमायलोसील सर्जरी सफल।

  2. भारत में पहली बार हुई यह जटिल भ्रूण सर्जरी।

  3. हाइड्रोसेफेलस का खतरा 50% तक कम होगा।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। एम्स के चिकित्सकों ने गर्भ में ही 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की गंभीर जन्मजात विकृति ''मेनिंगोमायलोसील'' की सर्जरी के बाद उनकी करीब 32 सप्ताह में प्रसव कराने की योजना है।

इस दौरान गर्भस्थ शिशु के विकास, गर्भनाल, प्लेसेंटा और मां के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। सर्जरी की वास्तविक सफलता का पता जन्म के कई वर्ष बाद शिशु के चलने-फिरने, पैरों की ताकत और मूत्र-मल पर नियंत्रण की क्षमता से चलेगा।

विशेषज्ञों ने इसे समन्वय का परिणाम बताया

यह जानकारी सोमवार को पत्रकारवार्ता में एम्स के निदेशक और एंडोक्रिनोलाजी एवं मेटाबालिज्म विभाग के प्रो. निखिल टंडन ने दी, उन्होंने इसे कई विशेषज्ञताओं के समन्वय का परिणाम बताया।

एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. डॉ पी. शरद चंद्र ने बताया कि विदेशों में 1997 से इस तरह की 3500 से 5000 सर्जरी हो चुकी हैं, लेकिन भारत में पहली बार एम्स में यह सर्जरी की गई है।

सर्जरी टीम का नेतृत्व करने वाले प्रो. डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि यह सर्जरी पूर्ण उपचार नहीं है पर, इससे हाइड्रोसेफेलस और शंट लगाने की आवश्यकता 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

मातृ-भ्रूण चिकित्सा एवं प्रसूति-स्त्री रोग विभाग की प्रो. डॉ नीना मल्होत्रा के मां देखभाल और प्रसव कराया जाएगा। बताया गया कि महिला को 22 सप्ताह में लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज से एम्स रेफर किया गया था। तीन सप्ताह की तैयारी, अभ्यास और परिवार की काउंसलिंग के बाद आपरेशन किया गया। इसके लिए ब्राजील के साओ पाउलो के भ्रूण सर्जरी विशेषज्ञ प्रो. सर्जियो से भी मार्गदर्शन लिया गया।

तीन परतों में खोला व बंद किया गर्भाशय

सर्जरी के दौरान गर्भाशय को तीन परतों में खोलकर मरम्मत के बाद बंद किया गया। बाहर निकले एमनियोटिक तरल की भरपाई समान तरल गर्म कर लगातार प्रवाहित किया गया और बंद करने से पहले करीब 300 मिलीलीटर तरल गर्भ में भरा गया। लगातार अल्ट्रासाउंड से प्लेसेंटा और गर्भनाल की निगरानी हुई।

एनेस्थीसिया टीम के डॉ बिम्मी, डा. रश्मि और डॉ मिहिर पांडिया ने मां और बच्चे का रक्तचाप व ऑक्सीजन स्तर बनाए रखा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ शशांक चौहान और डा. नंदिनी ने न्यूरल टिश्यू की मरम्मत के बाद दाएं कूल्हे के हिस्से से त्वचा का फ्लैप लेकर घाव को बिना खिंचाव बंद किया।

50 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं जटिलताएं

एम्स के रेडियोलाजी विभाग की डॉ स्मिता मनचंदा ने बताया कि भ्रूण की एमआरआई में ग्रेड-3 हर्निएशन मिला था। जेनेटिक्स विशेषज्ञ डॉ नीरजा गुप्ता ने गर्भधारण से पहले फोलिक एसिड लेने पर जोर दिया।

डॉ दीपक गुप्ता के अनुसार भारत में हर साल 20 से 30 हजार बच्चे ओपन न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के साथ पैदा होते हैं। खाद्य पदार्थों में फोलेट फोर्टिफिकेशन से करीब 50 प्रतिशत मामले रोके जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली में बोखौफ रहेंगी महिलाएं, पुलिस ने तैयार किया ये बड़ा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।