विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में लोक जन सेवा मंच ने उठाई जनसमस्याएं: सफाई, पार्किंग, अतिक्रमण पर रोष

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM (IST)

लोक जन सेवा मंच ने रेवाड़ी में बैठक कर शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग और बेसहारा पशुओं की समस्याओं पर रोष व्यक्त किया।

रेवाड़ी में लोक जन सेवा मंच ने उठाई जनसमस्याएं ( फोटो स्रोत : जागरण )

रेवाड़ी में लोक जन सेवा मंच ने उठाई जनसमस्याएं ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. लोक जन सेवा मंच ने रेवाड़ी की जनसमस्याओं पर बैठक की।

  2. बदहाल सफाई, अतिक्रमण, पार्किंग, बेसहारा पशुओं पर जताया रोष।

  3. नगर परिषद से समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने की मांग।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को हरिओम अग्रसेन परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन नरेंद्र जोशी ने किया, जबकि समाजसेवी एमपी गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए बदहाल सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और बेसहारा पशुओं की समस्या पर रोष प्रकट किया गया।

बदहाल हुई सफाई व्यवस्था

मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने कहा कि शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी भी अव्यवस्था का बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजारों में जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण भी यातायात प्रभावित होता है।

बेसहारा पशुओं से हादसे का खतरा

उन्होंने आगे कहा कि बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। नगर परिषद को इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति बनानी चाहिए।

साथ ही, उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई गई। इस अवसर पर हरि शंकर शास्त्री, शोकरण मेहरा, दयाराम आर्य, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में जाट समाज 5 नवंबर को करेगा वरिष्ठ नागरिकों और वीर नारियों का सम्मान, कार्यक्रम की तैयारी पूरी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।