विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में जाट समाज 5 नवंबर को करेगा वरिष्ठ नागरिकों और वीर नारियों का सम्मान, कार्यक्रम की तैयारी पूरी

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:12 AM (IST)

रेवाड़ी के जाट समाज द्वारा 5 नवंबर को जाट धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिकों और वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

रेवाड़ी में 5 नवंबर को कार्यक्रम ( फोटो स्रोत : जागरण )

रेवाड़ी में 5 नवंबर को कार्यक्रम ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. जाट समाज रेवाड़ी 5 नवंबर को सम्मान समारोह करेगा।

  2. वरिष्ठ नागरिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।

  3. नरेश टिकैत मुख्य अतिथि, युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

हरिओम यादव, रेवाड़ी। जाट समाज रेवाड़ी की ओर से 5 नवंबर को जाट धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिकों और वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। समारोह में उन वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके पति भारतीय सेना या अर्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए।

कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी

जाट समाज के उपप्रधान धनपत सिंह बडेसरा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मुख्य अतिथि होंगे। समाज के प्रधान चौधरी सूरत सिंह कटारिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

महासचिव ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य

महासचिव हंसराज कोच ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के सम्मान और उनके अनुभवों का महत्व समझाना है। सम्मान समारोह के लिए रेवाड़ी जिले के 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दरिंदगी के बाद 3 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, गांव में आक्रोश, पुलिस पर पथराव व वाहन तोड़े, भागे जवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।