विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में जोहड़ों पर भूमाफिया का कब्जा, 150 फीट नीचे पहुंचा भूजल स्तर; प्रशासन मौन

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:58 PM (IST)

रेवाड़ी में भूमाफिया द्वारा प्राकृतिक जल स्रोत तालाबों पर अवैध कब्जों से भूजल स्तर 150 फीट नीचे चला गया है। ...और पढ़ें

अतिक्रमण की चपेट में गांव मुसेपुर का जोहड़। जागरण

अतिक्रमण की चपेट में गांव मुसेपुर का जोहड़। जागरण 

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्राकृतिक जल स्रोत के भंडार तालाब विलुप्ति के कगार पर हैं। जिम्मेदारों की खामोशी से जोहड़ों पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में जोहड़ों की जमीन पर लोगों के मकान तक खड़े हो गए हैं।

यही वजह है कि क्षेत्र में भूजल स्तर 80 से 150 फीट नीचे तक पहुंच गया है। जल संचयन के जल स्रोत जोहड़ों भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि की भेंट चढ़ गए हैं। इसके अलावा इन बदहाल जोहड़ों में जमा होने वाले गांव के दूषित पानी से वातावरण भी बदबूदार होने लगा है।

वाटर लेवल 150 फीट से भी नीचे

दरअसल, शहर से लेकर गांवों तक जोहड़ों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इन पर अवैध कब्जों की भरमार है। इससे जोहड़ों का क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। जोहड़ों पर अत्याधिक कब्जों के कारण भू-जल का स्तर भी गिरता जा रहा है। वाटर लेवल 150 फीट से भी नीचे पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है।

प्रशासन भी पुराने जोहड़ों को सहेजने के लिए कोई कदम नहीं उठाता है। जोहड़ों पर अवैध कब्जों की शिकायत फाइलों में ही दबकर रह जाती है। ऐसे में अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। यह तस्वीर आने वाले दिनों में और भयावह हो सकती है, जिसके चलते आमजन को पानी की बूंद-बूंद के लिये तड़पना पड़ सकता है।

नोटिस दिए, पर नहीं हटा कब्जा

प्रदेश सरकार ने जोहड़ों को सहेजने की कड़ी में कुछ ग्राम पंचायतों की ओर से जोहड़ों की जमीनों को कब्जामुक्त करने की दिशा में कब्जाधारियों को नोटिस भी दिए गए है। लेकिन अधिकांश गांवों में कार्रवाई केवल नोटिस देने तक ही सिमट कर रह गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव ओर शहरों में जोहड़ों पर भूमाफिया का पूरी तरह कब्जा हो चुका है, जिसके कारण वर्षा के पानी की निकासी नहीं हो पाती है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में बस स्टैंड के नाम पर दो गांव आमने-सामने, कोसली और भाकली के बीच बढ़ा विवाद

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के OSD बने अनिरुद्ध यादव, 4 साल के लिए मिली जिम्मेदारी