रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के OSD बने अनिरुद्ध यादव, 4 साल के लिए मिली जिम्मेदारी
भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी नियुक्त किया गया ...और पढ़ें

रेवाड़ी में राजनीतिक हलचल तेज।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरको बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति चार साल के लिए की गई है।
डॉ. अरविंद यादव की गिनती हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में होती है। ऐसे में उनके बेटे अनिरुद्ध यादव को मिली इस जिम्मेदारी को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनिरुद्ध यादव की नियुक्ति से यादव परिवार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के दावेदार
डॉ. अरविंद यादव वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्हें हरको बैंक का चेयरमैन बनाया गया था।
उन्हें गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोधियों में भी गिना जाता है। डॉ अरविंद यादव बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुम देव नारायण के साले हैं।
यह भी पढ़ें- 2 करोड़ की लागत से बदलेगी 50 गांवों की तस्वीर, रेवाड़ी में कचरे से बनेगी जैविक खाद; होगी बंपर कमाई
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में नुक्कड़ नाटक, नशा और साइबर अपराध के खिलाफ दिया गया जागरूकता संदेश
