विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में नुक्कड़ नाटक, नशा और साइबर अपराध के खिलाफ दिया गया जागरूकता संदेश

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:10 PM (IST)

रेवाड़ी पुलिस और प्रशासन ने ट्रामा सेंटर व महर्षि वाल्मीकि चौक पर नशा विरोधी और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश ( एआई जेनरेटेड इमेज )

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी में नशा विरोधी, साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम।

  2. छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया सशक्त संदेश।

  3. नशे व साइबर अपराध से दूर रहने की शपथ।

ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। जिला पुलिस व जिला प्रशासन रेवाड़ी के संयुक्त आयोजन में सदर थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में ट्रामा सेंटर एवं महर्षि वाल्मीकि चौक रेवाड़ी में नशा विरोधी एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

नमो सेवा अनकही कहानियां के जिला संयोजक सतीश मस्तान के निर्देशन में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर कृष्ण नगर रेवाड़ी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को नशे और साइबर अपराध के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

नशा पूरे समाज को करता है प्रभावित

कार्यक्रम में छात्राओं मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, मुस्कान और मोहिनी ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान को दर्शाया।

छात्राओं ने लोगों को समझाया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब करती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ्य एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

साइबर अपराध से बचने का दिया गया संदेश

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार, संजय मनचंदा, सुनीता यादव, संयोगिता, नप चेयरपर्सन विनीता पीपल, वाइस चेयरमैन निखिल मांढैया आदि ने उपस्थित लोगों को नशे व साइबर अपराध से बचने का संदेश दिया। नशे व साइबर अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें- झारखंड में अब आसमान से होगी अवैध शराब के कारोबार की निगरानी, ड्रोन से पकड़े जाएंगे माफिया