विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में जिला पार्षद के बेटे की गुंडागर्दी, कैब चालक के साथ की लूटपाट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:55 PM (IST)

रेवाड़ी में एक जिला पार्षद के बेटे और उसके तीन साथियों ने ऑनलाइन कैब बुक कर चालक से 20 हजार ...और पढ़ें

रेवाड़ी के जिला पार्षद के बेटे के साथ गिरफ्तार हुए अन्य 3 आरोपित, जागरण।

रेवाड़ी के जिला पार्षद के बेटे के साथ गिरफ्तार हुए अन्य 3 आरोपित, जागरण।

HighLights

  1. जिला पार्षद के बेटे ने कैब चालक को लूटा।

  2. आरोपियों ने 20 हजार रुपये और गाड़ी छीनी।

  3. पुलिस ने सीसीटीवी से चारों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में एक जिला पार्षद के बेटे ने अपने चचेरे साले और दो दोस्तों के साथ मिलकर कैब चालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित रात करीब साढ़े 10 बजे पोसवाल चौक से ऑनलाइन कैब बुक करने के बाद चालक से 20 हजार रुपये और उसकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। 

कैब छोड़कर वापस लौटे रेवाड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद आरोपितों ने कैब चालक को डालियाकी गांव के पास छोड़ दिया और लूटी गई गाड़ी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद चारों मानेसर स्थित एक होटल में ठहरे।

अगले दिन वे लूटी गई गाड़ी को वहीं छोड़कर ऑनलाइन कैब बुक कर रेवाड़ी पहुंचे। इसी बीच पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

होटल में शराब पार्टी के बाद बनाई लूट की योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पोसवाल चौक स्थित एक होटल में कमरा लेने के बाद उन्होंने शराब पार्टी की थी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन कैब बुक कर चालक से लूट करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में गांव प्रहलादपुर के जतिन को मुख्य आरोपित बताया गया है। उसके साथ उसका चचेरा साला और दो दोस्त भी वारदात में शामिल थे।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान

कैब चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की। मुख्य आरोपीत जतिन जिला पार्षद रेखा का बेटा है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप