रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, बाल-बाल बचे 25 यात्री
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस और डंपरों की भिड़ंत।
रूढ़ फ्लाईओवर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।
हादसे में सात यात्री घायल, कोई जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूढ़ फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में करीब सात यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे के रूध फ्लाईओवर पर दो डंपर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस भी दुर्घटनाग्रस्त डंपरों से जा टकराई। अचानक हुई इस भिड़ंत से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
