विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में DTP का बड़ा एक्शन, अवैध कॉलोनियों और मैरिज पैलेस पर चला बुलडोजर

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:20 PM (IST)

रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (DTP) टीम ने सुठानी, बनीपुर और बावल में लगभग 12 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

रेवाड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। जागरण

रेवाड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में DTP ने अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई।

  2. सुठानी, बनीपुर, बावल में 12 एकड़ अवैध कॉलोनी ध्वस्त।

  3. बावल में अवैध मैरिज पैलेस पर भी चला बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार की टीम की तरफ से अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर लगातार सख्ती की जा रही है।

बुधवार शाम को भी सुठानी, बनीपुर व बावल में लगभग 12 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 परिकास्ट चारदीवारी, व कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की की गई।

इसके अतिरिक्त बावल में ही लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रहे मैरिज पैलेस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।

जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई। डीटीपी की तरफ से की लगातार हो रही कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 20 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर, पक्के मकानों को ढहाया