विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 20 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलडोजर, पक्के मकानों को ढहाया

Published: Thu, 29 Oct 2026 01:10 PM (IST)

गुरुग्राम के भोंडसी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने 20 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों में बड़े पैमाने ...और पढ़ें

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। जागरण

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। जागरण

HighLights

  1. भोंडसी में 20 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई।

  2. 241 डीपीसी, 7 स्ट्रक्चर और सड़क नेटवर्क ध्वस्त।

  3. डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई तोड़फोड़।

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। नया गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों में विकसित हो रहे निर्माणों के विरुद्ध टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बुधवार को भोंडसी में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की।

शहरी क्षेत्र भोंडसी में गांव की राजस्व संपदा के अंतर्गत विकसित दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने 241 डीपीसी, पांच चारदीवारी, सात स्ट्रक्चर और पूरा पक्का-कच्चा रोड नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भोंडसी थाना पुलिस का बल भी मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) अमित मधोलिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अवैध कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे बुनियादी ढांचे को निशाने पर लिया गया।

विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कालोनियों में बनाई गई डीपीसी, चारदीवारी, विभिन्न स्ट्रक्चर और सड़क नेटवर्क को तोड़ दिया।

अवैध कॉलोनियों में विकास कार्यों पर सख्ती

अवैध कॉलोनियों में प्ट काटकर सड़कें बनाने, चारदीवारी करने और निर्माण के लिए डीपीसी तैयार करने जैसी गतिविधियों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की नजर है। भोंडसी में की गई कार्रवाई में भी कॉलोनियों में विकसित किए गए इसी तरह के ढांचे हटाए गए।

डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना है कि अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पूरी कार्रवाई भोंडसी थाना क्षेत्र में पुलिस बल की सहायता से संपन्न हुई। अवैध कॉलोनियों में सड़क नेटवर्क से लेकर निर्माण के शुरुआती ढांचों तक पर हुई इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में सात अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं