गुरुग्राम में सात अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की खैर नहीं
गुरुग्राम के फाजिलपुर झाड़सा गांव में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
फाजिलपुर झाड़सा गांव में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई।
सात बहुमंजिला इमारतें सील, एक ध्वस्त की गई।
डीटीपीई टीम ने अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा।
विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। सेक्टर-72 स्थित फाजिलपुर झाड़सा गांव की राजस्व संपदा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
मंगलवार को जिला नगर योजनाकार इंफोर्समेंट (डीटीपीई) की टीम ने मौके पर तोड़फोड़ और सीलिंग अभियान चलाया।
चलाया गया पीला पंजा...
इस दौरान सात बहुमंजिला इमारतों को सील किया गया, जबकि एक निर्माणाधीन इमारत को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
इंफोर्समेंट टीम की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया।
बड़े स्तर जारी है अवैध निर्माण
विभाग के अनुसार, संबंधित कॉलोनी अनधिकृत है और यहां बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। कई इमारतों में स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिल तक निर्माण किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में अवैध कॉलोनी के साथ-साथ यहां हो रहे अनधिकृत निर्माण भी विभाग के निशाने पर हैं।
मंगलवार को डीटीपीई अमित माधोलिया के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर सात बहुमंजिला इमारतों को सील करने के साथ एक निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त किया गया। विभाग की ओर से तैयारियों के तहत अन्य निर्मित इमारतों पर भी आगामी कार्रवाई की जा सकती है।
पिछले कुछ महीनों से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में निर्माण संबंधी मामलों और न्यायालयों में चल रही कार्रवाई के बीच अवैध कालोनियों में निर्माण गतिविधियां बढ़ने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अवैध कॉलोनियों में भी कार्रवाई तेज करने की पूरी तैयारी हैं। हम अपनी तरफ से इन सातों इमारतो पर बने चार फ्लोर को तोड़ने की कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं, जिसके बाद इन पर बुलडोज़र चलवाया जाएगा।-अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने दिया 485 करोड़ का सुरक्षा कवच, आयुष्मान और गोल्डन कार्ड धारकों को होगा फायदा
