विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी नगर परिषद क्लर्क हरकेश निलंबित, प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी का आरोप; एक कर्मचारी पर पहले ही गिर चुकी है गाज

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:12 PM (IST)

नगर परिषद रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग और अप्रूवल में कथित गड़बड़ी के आरोप में क्लर्क हरकेश को निलंबित ...और पढ़ें

रेवाड़ी नगर परिषद। फोटो-जागरण आर्काइव

रेवाड़ी नगर परिषद। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. रेवाड़ी नगर परिषद में क्लर्क हरकेश निलंबित हुए।

  2. प्रॉपर्टी आईडी प्रोसेसिंग में अनियमितताओं का आरोप लगा।

  3. डीएमसी प्रदीप अहलावत ने यह कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी की प्रोसेसिंग और अप्रूवल में कथित अनियमितताओं के मामले में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) प्रदीप अहलावत ने कार्रवाई कर नगर परिषद में कार्यरत क्लर्क हरकेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इस मामले में एक अन्य कर्मचारी को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है। डीएमसी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारी को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है।

प्रॉपर्टी आईडी की प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नगर पालिका धारूहेड़ा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी की प्रक्रिया में सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 58-बी अंडरपास की हालत बदहाल, जर्जर सड़क और टूटी शेड से हादसे का खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।