Rewari Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से हाईवे पर पलटी ट्राली, कई श्रमिक घायल
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से हाईवे पर ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार करीब एक दर्जन श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो को मौके पर छोड़ कर भाग गया। घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर गांव निखरी के निकट सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलट गई और उसमें सवार करीब एक दर्जन श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार कुछ श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर सोमवार की शाम धारूहेड़ा से बावल की तरफ जा रहे थे। ट्राली में करीब एक दर्जन श्रमिक बैठे हुए थे। गांव निखरी के निकट पहुंचे तो पीछे आई एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी चालक ने ट्राली को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गए और मौके पर कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उठाना शुरू किया।
मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचाया।दुर्घटना में करीब एक दर्जन श्रमिक घायल हुए है। घायल हुए श्रमिक अलग-अलग जगहों के रहने वाले है।
Rewari News: बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर दो सुपरवाइजों से छीने 20 हजार रुपये, फरार
दुर्घटना के बाद हाईवे पर जयपुर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रूक गया।दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारू किया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।