रेवाड़ी में मेवात से कैंटर में भरकर लाया जा रहा था 550 किलो संदिग्ध पनीर, जांच के बाद किया नष्ट
त्योहारी सीजन में रेवाड़ी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार देर शाम मेवात से आ ...और पढ़ें

पकड़े गए संदिग्ध पनीर को नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में 550 किलोग्राम संदिग्ध पनीर जब्त किया गया।
पनीर मेवात से रेवाड़ी खपत के लिए लाया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूना लेकर पनीर नष्ट किया।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार देर शाम मेवात की ओर से रेवाड़ी में खपत के लिए एक कैंटर में भरकर लायी जा रही थी।
कोनसीवास रोड पर श्याम वाटिका के समीप वाहन को रुकवाकर कर जांच की गई तो करीब 550 किलोग्राम पनीर मिला। जिसकी प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता के विपरीत पाया गया। जिला खाद सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पनीर का नमूना लेकर बाकी को नष्ट कर दिया गया।
घी के नमूनों को भेजा लैब
यह कारवाई शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब की गई है। इससे पहले एक मिठाई की दुकान से घी के भी नमूने लिए गए जिनकी जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
इससे पहले भी इस माह अलग अलग स्थानों से 260 किलोग्राम संदिग्ध पनीर और घी के नमूने लिए जा चुके हैं। एफएसओ संदीप कुमार ने आमजन से भी इस प्रकार के संदिग्ध मामले मिलने पर सूचित करने और स्वयं भी सतर्क रहने की अपील की है।
