फेस्टिवल सीजन से पहले चंडीगढ़ में दूध, क्रीम और पनीर के सैंपल भरे, सेक्टर-31 सी में थोक सप्लायर के ठिकाने पर छापा
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चंडीगढ़ के सेक्टर-31 सी में एक थोक सप्लायर के यहां दूध, दही, क्रीम और पनीर के ...और पढ़ें

सेक्टर-31 सी की बूथ मार्केट में एक थोक सप्लायर के ठिकाने से दूध, दही, क्रीम और पनीर के सैंपल भरे गए।
HighLights
टीम सुबह करीब 5:30 बजे मौके पर पहुंची।
सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सप्लाई किए जा रहे दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विंग की टीम ने सेक्टर-31 सी की बूथ मार्केट में एक थोक सप्लायर के यहां छापेमारी कर दूध, दही, क्रीम और पनीर के सैंपल भरे गए।
टीम सुबह करीब 5:30 बजे मौके पर पहुंची और खाद्य पदार्थों की जांच के लिए सैंपल भरे। विभाग को शिकायत के साथ ही गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित थोक विक्रेता डेराबस्सी स्थित फैक्टरी में तैयार करवाए गए पनीर, दही और क्रीम की चंडीगढ़ में सप्लाई करता है।
इसके बाद टीम ने सप्लायर के यहां पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी सैंपलको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का 'खेल'! मोहाली में 1200 किलो पनीर जब्त; लैब रिपोर्ट में पता चलेगी गुणवत्ता
रिपोर्ट तय करेगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौके से लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कमी सामने आने पर संबंधित सप्लायर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
