विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का 'खेल'! मोहाली में 1200 किलो पनीर जब्त; लैब रिपोर्ट में पता चलेगी गुणवत्ता

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:37 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग ने डेराबस्सी के सुंडरां गांव में 'काका जी डेयरी' पर छापा मारकर करीब 1200 किलो संदिग्ध पनीर जब्त ...और पढ़ें

डेराबस्सी के गांव सुंडरां में पनीर की फैक्टरी में कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

डेराबस्सी के गांव सुंडरां में पनीर की फैक्टरी में कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

HighLights

  1. डेराबस्सी की 'काका जी डेयरी' पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

  2. करीब 1200 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त, जांच जारी।

  3. उत्पादन स्थल पर खराब सफाई व्यवस्था, पनीर क्षेत्र सील।

मेजर अल, डेराबस्सी (मोहाली)। डेराबस्सी के गांव सुंडरां में चल रही ‘काका जी डेयरी’ की फैक्टरी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा और करीब 1200 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया।

अधिकारियों को इसके एनालॉग पनीर होने का संदेह है। हालांकि, यह पनीर मिलावटी है या खाद्य मानकों के अनुरूप, इसका फैसला लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि पनीर तैयार करते समय खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इसके बाद टीम ने फैक्टरी में पहुंचकर उत्पादन स्थल और वहां रखी खाद्य सामग्री की जांच की।

अधिकारियों के अनुसार पनीर बनाने वाले हिस्से में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। ऐसे माहौल में बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किए जाने को लेकर टीम ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी।

पनीर के साथ मिला पाउडर

टीम को फैक्टरी में पनीर के अलावा पाउडर और दूध भी मिला। स्वास्थ्य विभाग ने पनीर के साथ इन दोनों सामग्रियों के भी नमूने लिए हैं। 
स्वास्थ्य विभाग ने फैक्टरी में मिली स्वच्छता संबंधी कमियों और नियमों की अनदेखी को लेकर चालान किया है।

80

इसके साथ ही उस हिस्से को सील कर दिया गया है, जहां पनीर तैयार किया जा रहा था। इससे फिलहाल वहां पनीर का उत्पादन नहीं किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक परिस्थितियों और जांच के नतीजों के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर पूरी फैक्टरी को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

त्योहारी सीजन में बढ़ती है मांग

त्योहारों के दौरान बाजार में दूध, खोया, पनीर और मिठाइयों की खपत सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाई है। सुंडरां में हुई कार्रवाई को भी इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।