विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में कांग्रेस को झटका, रेवाड़ी से 6 बार के विधायक और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने दिया इस्तीफा

Published: Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM (GMT+05:30)

Haryana News हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रेवाड़ी से छह बार के विधायक और ओबीसी सेल के ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस को कहा अलविदा। फाइल फोटो
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस को कहा अलविदा। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, रेवाड़ी। हरियाणा में कांग्रेस (Congress) को एक बड़ा झटका लगा है। दक्षिणी हरियाणा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव (Captain Ajay Singh Yadav) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा (Resigns from Congress) दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से जुड़ी खास बातें-

  • कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी से छह बार विधायक बने हैं। 
  • हरियाणा की पूर्व सरकार में कैप्टन अजय यादव वित्त एवं सिंचाई मंत्री रह चुके हैं।
  • कैप्टन अजय सिंह के परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है।
  • कैप्टन अजय सिंह यादव पिछले कई महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे।
  • गुरुवार को अजय सिंह यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालकर इस्तीफा देने की जानकारी दी।

हरियाणा में रेवाड़ी से छह बार के विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने लिखा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा भेज दिया है।

इस्तीफा देने का यह निर्णय वास्तव में कठिन निर्णय था, जिनके साथ मेरे परिवार का 70 वर्षों का जुड़ाव था। क्योंकि मेरे पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने थे और उसके बाद मैंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा, लेकिन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बाद मेरे साथ खराब व्यवहार करने के लिए पार्टी आलाकमान से मोहभंग हो गया है। 

पहले भी सामने आई थी नाराजगी की बात

इसी साल के फरवरी महीने में पूर्व वित्त एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव के कांग्रेस से नाराज होने के खबर सामने आई थी। वे हरियाणा कांग्रेस में अपनी अनदेखी से नाराज थे।

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए यह कहते हुए आवेदन भी नहीं किया था कि वे पार्टी के सीनियर नेता हैं। उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यदि पार्टी को लगता है कि उनकी उपयोगिता है तो वह उन्हें चुनाव लड़वा सकती है अन्यथा वे स्वयं आगे होकर आवेदन नहीं करेंगे।

बता दें कि हाल में ही कांग्रेस को हरियाणा में हार का सामने करना पड़ा है। कांग्रेस को हरियाणा में 90 सीटों में से सिर्फ 37 पर जीत मिली, जबकि भाजपा ने 48 सीटों पर कब्जा करके पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। वहीं, गुरुवार (17 अक्टूबर) को नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- नायब सैनी सरकार में दक्षिण हरियाणा का दबदबा, 13 में से 6 मंत्री; क्या है सियासी समीकरण

बता दें कि भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस ने लगातार तीन बार सरकार बनाकर इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें- 'कनाडा को 26 प्रत्यर्पण की लिस्ट भेजी, लॉरेंस गैंग के लोगों पर भी एक्शन लेने को कहा', भारत ने ट्रूडो को फिर सुनाया