विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नायब सैनी सरकार में दक्षिण हरियाणा का दबदबा, 13 में से 6 मंत्री; क्या है सियासी समीकरण

Published: Thu, 17 Oct 2024 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2024 05:42 PM (IST)

Haryana New Cabinet 2024 हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी हैं और गुरुवार को नायब सिंह सैनी ...और पढ़ें

Haryana New Cabinet 2024: हरियाणा सरकार में छह मंत्री दक्षिण हरियाणा से बने हैं। फाइल फोटो
Haryana New Cabinet 2024: हरियाणा सरकार में छह मंत्री दक्षिण हरियाणा से बने हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. दक्षिण हरियाणा से छह विधायक मंत्री बने हैं।
  2. आरती राव और गौरत गौतम पहली बार मंत्री बने।
  3. हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी हैं।

डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। Haryana New Cabinet 2024 हरियाणा में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। गुरुवार (17 अक्टूबर) को नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

खास बात यह है कि 2024 की कैबिनेट में दक्षिण हरियाणा का दबदबा रहा है, क्योंकि 13 मंत्रियों में से छह मंत्री दक्षिण हरियाणा के हैं।

दिल्ली से सटे दक्षिण हरियाणा में सात जिले हैं, जिनमें फरीदाबाद, मेवात, महेंद्रगढ़, सोनीपत, रेवाड़ी, गुड़गांव और पलवल हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में इन 7 जिलों की 29 में से 21 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि कांग्रेस के सिर्फ सात विधायक चुने गए हैं। इन 29 सीटों में से दो पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

वहीं, 2019 के चुनाव में भाजपा के 29 में से 17 विधायक बने थे, जबकि कांग्रेस के 10 विधायक चुने गए थे। इनके अलावा दो निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

आइए हम आपको इस लेख बताएंगे कि 2019 में दक्षिण हरियाणा में क्या सियासी समीकरण थे और अब 2024 में क्या नए समीकरण बन गए हैं। इस बार दो नए चेहरे भी मंत्री बने हैं।

बता दें कि अटेली से पहली बार विधायक बनीं आरती राव (Aarti Singh Rao) ने भी गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली हैं। उनके अलावा पलवल से विधायक बने गौरव गौतम (Gaurav Gautam) भी पहली बार मंत्री बने हैं। इनके अलावा दक्षिण हरियाणा के चार और विधायक मंत्री बने हैं।

दक्षिण हरियाणा से ये छह विधायक बने हैं मंत्री

1. अटेली की विधायक आरती राव (Aarti Singh Rao)

2. गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा (Dr. Arvind Sharma)

3. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल (Vipul Goyal)

4. तिगांव के विधायक राजेश नागर  (Rajesh Nagar)

5. पलवल के विधायक गौरव गौतम  (Gaurav Gautam)

6. बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर (Rao Narbir Singh)

दक्षिण हरियाणा में 2019 में किस पार्टी के कितने विधायक बने

हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस काफी दबदबा देखने को मिला था। क्योंकि हरियाणा के जिलों की विधानसभा में ज्यादातर कांग्रेस के ही विधायक बने थे। आइए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि 2019 में किस सीट पर किस पार्टी का विधायक बना था।

सोनीपत जिले में कौन कहां से बना था विधायक

बता दें कि सोनीपत की छह सीटों में से कांग्रेस ने चार सीटों पर कब्जा करके अपना दबदबा कायम किया था। सोनीपत जिले में भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिली थीं। खरखौदा सीट से कांग्रेस पार्टी से जयवीर सिंह विधायक चुने गए थे। सोनीपत से भी कांग्रेस से पार्टी से चुनाव लड़े सुरेंद्र पंवार ने जीत दर्ज की थी। वहीं, गोहाना विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा था। इस सीट पर जगबीर सिंह मलिक ने विजय हासिल की थी, जबकि बड़ोदा से भी कांग्रेस से श्री कृष्ण हुड्डा विधायक बने थे। गन्नौर और राई सीटों पर भाजपा के क्रमश: निर्मल रानी और मोहन लाल बड़ोली ने जीत हासिल की थी।

महेंग्रगढ़ जिले का हाल

2019 के विधानसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ जिले की चार सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा था। महेंद्रगढ़ की अटेली सीट से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़े सीताराम विधायक बने थे। वहीं, नारनौल से ओमप्रकाश यादव भी भाजपा पार्टी से एमएलए बने थे, जबकि नांगलचौधरी सीट से डॉ. अभय सिंह यादव भाजपा पार्टी से विधायक बने थे। इस जिले में सिर्फ एक सीट महेंद्रगढ़ सीट पर कांग्रेस के राव दान सिंह विधायक बने थे।

रेवाड़ी जिले में भी रहा था भाजपा का दबदबा

रेवाड़ी जिले की तीन सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था। जिले की बावल सीट पर भाजपा के डॉ. बनवारी लाल विधायक बने थे। कोसली से भी भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव विधायक बने थे। सिर्फ रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस के चीरंजीव राव विधायक चुने गए थे।

नई कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री

1. बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा

2. नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी

3. इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार

4. रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा

5. अटेली की विधायक आरती राव

6. तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी

7. गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा

8. अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज

9. पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा

10. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल

11. तिगांव के विधायक राजेश नागर

12. पलवल के विधायक गौरव गौतम

13. बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर