दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसानी बराज के पास वाली सड़क बनेगी तीसरी लेन, यातायात होगा सुगम
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसानी बराज के पास दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क अब तीन लेन की बनेगी। वर्तमान ...और पढ़ें
-1774195340521_m.webp)
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसानी बराज के समीप दो लेन में होगी सड़क।
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बराज के पास तीसरी लेन बनेगी।
एनएचएआई ने भूमि चिन्हित की, वन विभाग से मंजूरी बाकी।
यातायात दबाव कम होगा, हादसों में भी कमी आएगी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। देश के व्यस्ततम हाईवे में से एक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय हाईवे मसानी बराज के समीप दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क दो लेन और जयपुर से दिल्ली जाने वाली सड़क तीन लेन की है। अब एनएचएआइ ने दो लेन की सड़क के साथ ही तीसरी लेन बनाने की योजना बना ली है।
इसके लिए बकायदा भूमि भी चिन्हित कर ली है। दो किलोमीटर लंबी तीसरी लेन को बनाने के लिए जल्द ही वन विभाग के साथ बैठक होगी। चूंकि कुछ हिस्सा वन विभाग की जमीन भूमि में आता है।
दरअसल, जयपुर से दिल्ली की तरफ तीन लेन हैं, जबकि दिल्ली से जयपुर की तरफ केवल दो लेन होने के कारण यहां सड़क संकरी हो जाती है। जिसके चलते मसानी बराज पर अक्सर हादसे भी होते रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने की वजह से विशेषकर शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
बराज पर तीसरी नई लेन बनाई जाएगी
एनएचएआई की योजना के मुताबिक, बराज पर तीसरी नई लेन बनाई जाएगी, जो सीधे बराज को पार करते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़ेगी। वन विभाग के साथ बैठक होने के बाद आवश्यक स्वीकृति मिलने पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। तीसरी लेन बनने के बाद गुरुग्राम-दिल्ली से जयपुर की तरफ आने वाले वाहन चालकों को होगा। प्रतिदिन इस हाईवे से 60 से 70 हजार वाहन गुजरते हैं।
तीसरी लेन बनाने की परियोजना के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। कुछ हिस्सा वन विभाग की भूमि का है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक की जाएगी। जिसमें तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा होगी। - योगेश तिलक, डायरेक्टर, पीआइयू प्रोजेक्ट
यह भी पढ़ें- NCR में टेस्ट ड्राइव के बहाने महंगी बाइक चुराने वाला बी.कॉम ग्रेजुएट गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिलें बरामद