महाकुंभ में हुनर दिखाने का सुनहरा मौका, ट्रायल में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को मिले तैयारी के निर्देश
रेवाड़ी में खेल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

जिला स्तर पर टीम और व्यक्तिगत खेलों के ट्रायल
HighLights
रेवाड़ी में 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने खेल ट्रायल में भाग लिया
बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वालों को महाकुंभ की तैयारी के निर्देश मिले
कुछ खेलों में प्रशिक्षकों और सुविधाओं की कमी सामने आई
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेल परिसरों में 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने 25 से अधिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पदक जीतने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल विभाग की ओर से कुल 30 खेलों के लिए ट्रायल रखे गए थे लेकिन कई खेलों में न खिलाड़ी हैं और न खेल सुविधा। इनमें रोविंग, बेसबाल, क्लोइंग, साइकलिंग, थ्रोबाल, लान टेनिस आदि खेल ऐसे हैं जिनमें न प्रशिक्षक हैं और न ही खेल सुविधा। तैराकी का भी खेल विभाग का न प्रशिक्षक है और न संसाधन।
2 दिन तक चले ट्रायल
खेल विभाग की ओर से दो दिन तक चले ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। विभिन्न संस्थाओं के साथ खेल विभाग द्वारा आवंटित नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हुए। खेल महाकुंभ में लड़कों और लड़कियों की ओपन आयु की प्रतियोगिताएं होती हैं।
इसमें 30 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ट्रायल के दौरान प्रशिक्षकों और निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है।
इस सूची में व्यक्तिगत खेलों के साथ टीम वर्ग के खेलों के लिए भी निर्धारित संख्या से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया है ताकि प्रतियोगिता से पहले चोटिल होने या अपरिहार्य कारणों से प्रतिभागिता करने में असमर्थ होने पर वैकल्पिक के रूप में शामिल किया जा सके।
खेल महाकुंभ का नहीं अभी शेड्यूल
अभी खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। तारीख के साथ खेलों की मेजबानी के लिए जगह की सूची जारी होनी है।
दूसरे दिन विभिन्न स्थान पर कराटे, ताईक्वांडो, आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, साईक्लिंग, क्नांईंग, जिम्नास्टिक, कबड्डी, लान टेनिस, शूटिंग, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबाल थ्रो बाल, बेसबाल व रोविंग खेलो की ट्रायल का आयोजन करवाया गया ट्रायल में जिला भर से लगभग 1500 खिलाडियों द्वारा प्रतिभागिता की गई।
खेल विभाग के फुटबाल प्रशिक्षक चरण सिंह व संजीव कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक डा. अनिल यादव, तलवारबाजी प्रशिक्षक राजपाल यादव, वालीबाल प्रशिक्षक शर्मिला यादव आदि का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है उन्हें और बेहतर ढंग से अभ्यास करने की सलाह दी है।
