विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IGU में युवाओं के लिए खुशखबरी: बुद्ध स्टडीज में PG डिप्लोमा और कंप्यूटर-टैली के कोर्स होंगे शुरू

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:27 PM (IST)

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आइजीयू) रेवाड़ी में जल्द ही पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडीज कोर्स शुरू होगा। साथ ही, डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का भी शुभारंभ किया जा रहा है।

डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का शुभारंभ।

डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का शुभारंभ।

HighLights

  1. आइजीयू में पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडीज कोर्स आरंभ

  2. डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का बृहस्पतिवार को शुभारंभ

  3. सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के दर्शन पर शोध

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आइजीयू) में जल्द कुछ नए कोर्स आरंभ होंगे। इसमें पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडीज कोर्स प्रमुख है। इसके लिए बृहस्पतिवार को डा. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का शुभारंभ हो रहा है।

इसकी तैयारियों को लेकर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह संबंधित अधिकारियों और समिति के संयोजक एवं सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन तथा सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।

भाईचारे की भावना पैदा करने का उद्देश्य

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने अध्ययन केंद्र के उद्देश्यों पर बताया कि इस केंद्र की स्थापना का मुख्य ध्येय कैंपस में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना पैदा करना है ताकि बाबा साहेब के जीवन दर्शन और विचारधारा को विद्यार्थियों एवं संपूर्ण समाज तक पहुंचाया जा सके।

केंद्र के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, लेखों और कार्यों पर उच्च स्तरीय शोध कार्य आयोजित होंगे तथा नियमित रूप से नेशनल व इंटरनेशनल कांफ्रेंस, सेमीनार और वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, अध्ययन केंद्र द्वारा बेसिक आफ कंप्यूटर एंड टैली के रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे जबकि भविष्य में आंबेडकर स्टडीज पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करने की योजना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ये

बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह उपस्थित होंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से बसपा मुखिया मायावती ने फूंका चुनावी बिगुल, बोलीं-सत्ता पाना ही कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें- मोदीनगर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति, 20 दिन पहले हुई स्थापना; गांव में फैला तनाव