विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदीनगर में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी डॉ. बीआर आंबेडकर की मूर्ति, 20 दिन पहले हुई स्थापना; गांव में फैला तनाव

Published: Tue, 05 May 2026 12:18 PM (IST)

गाजियाबाद के मोदीनगर में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

मोदीनगर में तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा। जागरण

मोदीनगर में तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा। जागरण

HighLights

  1. मोदीनगर में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई।

  2. असामाजिक तत्वों ने 20 दिन पुरानी मूर्ति खंडित की।

  3. ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी।

यह घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने घटना का विरोध जताया।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.15.45 AM

लोगों से बातचीत करती पुलिस

कहां की है घटना?

यह घटना मोदीनगर के गांव सीकरी कलां की है। यहां बीते 14 अप्रैल को ही अंबेडकर भवन में यह मूर्ति रखी गई थी जिसे मंगलवार सुबह तोड़ने की बात सामने आई है।

इलाके में हंगामे की खबर जब पुलिस को मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। इलाके में कोई बड़ा बवाल न हो इसलिए पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 11.03.01 AM

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के मोदीनगर में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश, जमकर किया हंगामा