रोडवेज के 24 डिपो में 797 परिचालक बने उपनिरीक्षक, कर्मचारियों में खुश की लहर
हरियाणा रोडवेज के 24 डिपो में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 797 परिचालकों को उपनिरीक्षक बनाया गया ...और पढ़ें
-1794181867432_m.webp)
रोडवेज के 24 डिपो में 797 परिचालक बने उपनिरीक्षक व्यवस्था होगी बेहतर ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
24 डिपो में 797 परिचालकों को उपनिरीक्षक पदोन्नति मिली।
रिक्त पद भरने से रोडवेज व्यवस्था में सुधार होगा।
टिकट जांच, अनुशासन और राजस्व में वृद्धि की उम्मीद।
गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। रोडवेज डिपो में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिचालकों को खुशी की खबर है। परिवहन विभाग की तरफ से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है।
विभाग की ओर से जारी सूची में 24 डिपो में 797 कर्मचारियों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। लंबे समय से डिपो में रिक्त चल रहे निरीक्षकों के अधिकांश पदों को इस पदोन्नति से भर दिया गया है।
पद रिक्त होने की वजह से कार्य प्रभावित हो रहे
लंबे समय से डिपो में निरीक्षकों के पद रिक्त होने के चलते टिकट जांच सहित अन्य कार्य प्रभावित चल रहे थे। बसों में टिकट चेकिंग, समय-सारिणी का पालन, कर्मचारियों की ड्यूटी निगरानी और यात्रियों की शिकायतों के निपटारे जैसे अहम कार्य प्रभावित हो रहे थे।
अब लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और माना जा रहा है कि जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
सोनीपत डिपो सबसे आगे
जारी सूची में सोनीपत डिपो सबसे आगे रहा है। सोनीपत में सबसे ज्यादा 67 कर्मचारियों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इसके बाद हिसार में 52 और भिवानी में 51 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।जींद में 48, रोहतक में 46, कैथल में 46, पानीपत में 45, दिल्ली आइएसबीटी दिल्ली में 40, झज्जर में 40 और सिरसा में 40 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
अंबाला में 36, फतेहाबाद में 34, कुरुक्षेत्र में 34, चंडीगढ़ में 30, चरखी दादरी में 30, करनाल में 29, पंचकूला में 27, यमुनानगर में 27, फरीदाबाद में 22 और गुरुग्राम में 16 कर्मचारियों को उपनिरीक्षक बनाया गया है। वहीं पलवल में 11, रेवाड़ी में 10, नारनौल में नौ और नूंह में सबसे कम सात कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।
वरिष्ठता के आधार पर हुई पदोन्नति
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह पदोन्नति वरिष्ठता और पात्रता के आधार पर की गई है। विभाग ने सभी डिपो से प्राप्त रिकार्ड की जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया है। इससे उन कर्मचारियों को लाभ मिला है जो वर्षों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
उपनिरीक्षकों के पद भरने से डिपो स्तर पर अनुशासन और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। टिकट जांच अभियान तेज होगा, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगेगा और विभाग की आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही बसों के संचालन में समय की पाबंदी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मुख्यालय की तरफ से चालक-परिचालकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। इसमें रेवाड़ी डिपो के भी 10 परिचालकों को पदोन्नति मिली है। लंबे समय से रिक्त चल रहे उपनिरीक्षकों के पदों पर नियुक्ति होने से व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। - निरंजन कुमार, महाप्रबंधक रोडवेजयह भी पढ़ें- खाने के पैकेट में ड्रग्स तो किसी के पेट से निकली कोकेन... IGI एयरपोर्ट पर तस्करी के नए तरीके कस्टम के लिए चुनौती
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।