विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा का एक स्कूल ऐसा, जहां लड़कियों को हाथ में डंडा लेकर करनी पड़ती है पढ़ाई; पानी पीने जाने पर भी खतरा

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:07 PM (IST)

रेवाड़ी के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राएं परेशान हैं। उन्हें पढ़ाई के दौरान और स्कूल परिसर में सुरक्षा के लिए डंडे लेकर चलना पड़ रहा है। 

रेवाड़ी के स्कूल में छात्राएं हाथ में डंडा लेकर पढ़ने को मजबूर। फोटो: जागरण

रेवाड़ी के स्कूल में छात्राएं हाथ में डंडा लेकर पढ़ने को मजबूर। फोटो: जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी स्कूल में बंदरों के आतंक से छात्राएं भयभीत।

  2. सुरक्षा के लिए छात्राओं को साथ में डंडे रखने पड़ रहे।

  3. शिकायत के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान, पढ़ाई प्रभावित।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बंदरों का आतंक छात्राओं की पढ़ाई पर भारी पड़ रहा है। स्कूल में हालात ऐसे बन गए हैं कि छात्राओं को एक हाथ में किताब और दूसरे हाथ में डंडा लेकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

पानी पीने या शौचालय जाने के लिए भी उन्हें डंडा साथ लेकर निकलना पड़ता है। परिसर में घूमते बंदरों के झुंड के कारण छात्राओं में हर समय हमले का डर बना रहता है।

दरअसल, दो शिफ्टों में संचालित इस स्कूल में कुल 1215 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से शाम 5:15 बजे तक चलती है।

सुबह से शाम तक स्कूल परिसर में बंदरों की आवाजाही बनी रहती है। बंदर इतने निडर हो चुके हैं कि परिसर में घूमने के साथ कक्षाओं और कार्यालयों तक में प्रवेश कर जाते हैं।

Rewari School 1

कई बार छात्राओं को काट चुके हैं बंदर

छात्राओं के अनुसार, बंदरों के हमले और काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में उन्हें अकेले कक्षा से बाहर निकलने में डर लगता है।

पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय उन्हें हर समय बंदरों से बचाव की चिंता सताती रहती है। स्थिति यह है कि छात्राएं सुरक्षा के लिए अपने साथ डंडा रखती हैं।

Rewari School 3

शिकायत के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान

स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार ने बताया कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बंदर झुंड में स्कूल परिसर में घूमते हैं और कई बार कक्षाओं व कार्यालयों तक पहुंच जाते हैं।

इस संबंध में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में लागेसी साइट के निर्माण में मिली गड़बड़ी, JE वीरपाल को चार्जशीट; 17.52 लाख की होगी वसूली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।