रेवाड़ी में लागेसी साइट के निर्माण में मिली गड़बड़ी, JE वीरपाल को चार्जशीट; 17.52 लाख की होगी वसूली
रेवाड़ी में कान माजरा के लागेसी स्थल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला नगर आयुक्त ने जेई वीरपाल को चार्जशीट किया, निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर 17.52 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए।

खामियां उजागर होने के बाद निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसे किए गए 17 लाख 52 हजार 245 रुपये के भुगतान की वसूली के आदेश दिए गए हैं। एआई इमेज
HighLights
लागेसी स्थल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर कार्रवाई।
जेई वीरपाल चार्जशीट, अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश।
निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट, 17.52 लाख रुपये की वसूली के आदेश।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नगर परिषद की ओर से कान माजरा में बनाए गए लागेसी स्थल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला नगर आयुक्त ने मामले में नगर परिषद के जेई वीरपाल को चार्जशीट किया गया है। जेई हैप्पी व एमई नरेश के विरुद्ध कारवाही की सिफारिश की है।
वहीं, निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसे किए गए 17 लाख 52 हजार 245 रुपये के भुगतान की वसूली के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही एजेंसी के लंबित बिलों का भुगतान भी तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
दैनिक जागरण ने उठाया था मुद्दा
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी नगर परिषद की ओर से कान माजरा में लागेसी स्थल का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई थी। इस मुद्दे को दैनिक जागरण ने भी प्रमुखता से उठाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे।
लंबित बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया
इसके बाद निर्माण में इस्तेमाल की गई विभिन्न सामग्रियों की जांच कराई गई। जांच में सामने आई खामियों के आधार पर जिला नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है।
निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी दा विनोद जय बालाजी कोऑपरेटिव मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड, भिवानी को ब्लैकलिस्ट करने की भी सिफारिश की गई है।
आदेशों के अनुसार, एजेंसी को अब तक किए गए 17,52,245 रुपये के भुगतान की वसूली की जाएगी। साथ ही उसके अन्य लंबित बिलों का भुगतान भी रोक दिया गया है।
एक माह में तीन अधिकारी सस्पेंड, पांच पर कार्रवाई
नगर परिषद में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर विभागीय कार्रवाई तेज हुई है। पिछले एक माह के दौरान नगर परिषद के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि पांच अन्य अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कान माजरा लिगेसी वेस्ट साइट निर्माण का मामला भी इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।