रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग तेज, विदेश मंत्री को लिखा पत्र
राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग की है। इससे लोगों ...और पढ़ें
-1794180453790_m.webp)
रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग तेज, विदेश मंत्री को लिखा पत्र ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग जोर पकड़ी।
लोक सेवा मंच ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखा पत्र।
पासपोर्ट कार्यों हेतु दूरदराज के शहरों की यात्रा से मिलेगी मुक्ति।
मुकेश कुमार, रेवाड़ी। पासपोर्ट बनवाने और इससे संबंधित अन्य कार्यों के लिए दूरदराज के शहरों में जाने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
इस संबंध में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस.जयशंकर को पत्र भेजकर जनहित में जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
लोगों ने बताई अपनी परेशानी
लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय प्रगतिशील चिंतक अशोक प्रधान ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने पासपोर्ट संबंधी कार्यों में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। आवेदकों को इसके लिए गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक और नारनौल जैसे दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है।
इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ऐसे में रेवाड़ी और नूंह में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की आवश्यकता है।
रेवाड़ी और नूंह में अब तक अधूरी मांग
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र लिखे गए थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका।
इसी दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ और रोहतक के सांसदों के प्रयासों से नारनौल और रोहतक में पासपोर्ट केंद्र स्थापित हो गए, लेकिन रेवाड़ी और नूंह की मांग अब तक अधूरी है।
यह भी पढ़ें- उत्तम नगर में बिजली कटौती से बेहाल लोग, बोले, समझ नहीं आ रहा, क्या करें?