विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवाड़ी में 45 लाख रुपये की स्क्रैप ठगी का मुख्य आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Published: Mon, 06 Apr 2026 11:57 PM (IST)

भिवाड़ी पुलिस ने स्क्रैप सप्लाई के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी प्रवीन शर्मा को ...और पढ़ें

45 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपित को करीब तीन साल बाद गिरफ्तार।

 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपित को करीब तीन साल बाद गिरफ्तार।

HighLights

  1. मुख्य आरोपी प्रवीन शर्मा तीन साल बाद नोएडा से गिरफ्तार।

  2. स्क्रैप सप्लाई के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी।

  3. भिवाड़ी पुलिस ने पीड़ित विपिन अग्रवाल की शिकायत पर कार्रवाई की।

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। भिवाड़ी थाना पुलिस ने स्क्रैप सप्लाई के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपित को करीब तीन साल बाद नोएडा से गिरफ्तार किया है।

भिवाड़ी थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि भगतसिंह कॉलोनी भिवाड़ी के रहने वाले विपिन अग्रवाल ने वर्ष 2023 में मामला दर्ज कराया था कि प्रवीन शर्मा और उसके साथी दीपक शर्मा ने स्वयं को लोहा स्क्रैप कारोबारी बताकर सस्ते दामों में स्क्रैप देने का झांसा दिया था।

आरोपित गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा

आरोपितों ने बताया कि उनके पास 400 टन स्क्रैप रखा है और 38 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से माल देने की बात तय हुई। झांसे में आकर परिवादी ने 30 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर से और 15 लाख रुपये नकद दे दिए, लेकिन आरोपितों ने न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए। बाद में फोन करने पर आरोपित गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

इस संबंध में थाना भिवाड़ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में पूर्व में आरोपित दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रवीन शर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में असाही फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत