रेवाड़ी में असाही फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही फ्लाईओवर के पास एक कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बावल ...और पढ़ें
-1775462908295_m.webp)
HighLights
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को असाही फ्लाईओवर के समीप रोड पार करते समय एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बावल कस्बा के रहने वाले करीब 26 वर्षीय शिवा व सुधीर बाइक पर सवार हो कर दिल्ली-जयपुर हाईवे से जा रहे थे। असाही फ्लाईओवर के समीप हाईवे का डिवाइडर पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल दोनों युवकों को बावल के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुधीर को रेवाड़ी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है तथा अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
