विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बावल स्कूल में तीन माह से वेतन अटका, कर्मचारियों ने विधायक से लगाई गुहार

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:08 AM (IST)

बावल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कर्मचारियों का तीन माह से वेतन अटका हुआ है, क्योंकि प्राचार्य ...और पढ़ें

बावल स्कूल में तीन माह से वेतन अटका ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बावल स्कूल में तीन माह से वेतन अटका ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बावल स्कूल कर्मचारियों का तीन माह से वेतन रुका।

  2. प्राचार्य की सेवानिवृत्ति के बाद डीडी पावर का मुद्दा।

  3. कर्मचारियों ने विधायक से वेतन दिलाने की मांग की।

बावल, ज्ञान प्रसाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के प्राचार्य प्रदीप कुमार की 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति के बाद डीडी पावर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से कर्मचारियों का तीन माह से वेतन अटका हुआ है।

इस संबंध में कर्मचारियों ने बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप करने और बिना देरी वेतन दिलाने की मांग की है।

किसी की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित नहीं हो

विद्यालय की डीडी पावर पहले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल की प्राचार्य लक्ष्मी नारायण गौड़ को सौंपी गई थी। बाद में शिक्षा विभाग ने यह जिम्मेदारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बधराणा के प्राचार्य मनोज कुमार को दी।

लक्ष्मी नारायण गौड़ ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल में 1200 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और 50 से अधिक महिला अध्यापक व प्राध्यापक कार्यरत हैं।

छात्राओं की सुरक्षा और पढ़ाई को देखते हुए प्राचार्य का पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। उनके अनुसार, किसी दूसरे विद्यालय की डीडी पावर संभालने से छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

कर्मचारियों को जल्द वेतन देने की मांग

उन्होंने उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया कि डीडी पावर किसी समकक्ष पीएम श्री विद्यालय को दी जाए। संबंधित विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है, जबकि कन्या विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध है।

दोनों बोर्ड के नियम अलग-अलग हैं। सीबीएसई से संबद्ध समकक्ष विद्यालय को जिम्मेदारी देने से कामकाज सुचारू रह सकेगा। ज्ञापन में कर्मचारियों को जल्द वेतन देने की मांग भी की गई है ताकि दीवाली मना सकें।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के कैथल में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर टोका तो DSP के ड्राइवर पर चढ़ाई कार, बोनट पर लटकाकर 200 मीटर तक घसीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।