भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन 7-9 अक्टूबर को फिरोजपुर तक, अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर कई ट्रेनें प्रभावित
अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, रेगुलेट या री-शेड्यूल की गई हैं। उत्तर ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।
फिरोजपुर मंडल द्वारा जालंधर स्टेशन यार्ड पर लिया गया ब्लॉक।
कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द, कुछ रेगुलेट और री-शेड्यूल की गईं।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अमृतसर-जालंधर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेन आंशिक रद तो कुछ रेगुलेट और री शेड्यूल की गई हैं। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा जालंधर स्टेशन यार्ड एवं ब्रिज संख्या 28 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लाक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कारण कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग पर आंशिक रूप से रद किया है जबकि कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
प्रभावित ट्रेनें
ट्रेन नंबर 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन सात व नौ अक्टूबर को भगत की कोठी से रवाना होकर फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन आठ और 10 अक्टूबर को जम्मूतवी के बजाय फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 19613 अजमेर-अमृतसर ट्रेन जो सात अक्टूबर को अजमेर से चलेगी उसे फिरोजपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट (अतिरिक्त ठहराव) किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल रूट पर सोमवार से 18 ट्रेनें रद, 10 का मार्ग बदला; यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
यह भी पढ़ें- ट्रेन में मनमाना सामान लेकर चढ़ने पर लगता है जुर्माना! AC से जनरल कोच तक, देखिए अलग-अलग क्लास की लगेज लिमिट
