हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल रूट पर सोमवार से 18 ट्रेनें रद, 10 का मार्ग बदला; यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल रूट पर मुगमा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ...और पढ़ें

मुगमा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 से 27 सितंबर तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
HighLights
मुगमा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल सेवा प्रभावित।
21 से 27 सितंबर तक 18 ट्रेनें रद्द, 10 का मार्ग बदला।
हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रूट पर यात्रियों को होगी भारी परेशानी।
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल रूट पर सोमवार से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पूर्व रेलवे ने अलग-अलग दिनों में 18 ट्रेनों को रद तथा 10 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने की घोषणा की है।
रद ट्रेनों में लंबी दूरी के साथ झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे धनबाद-कोडरमा-गया के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग के मुगमा स्टेशन पर 21 से 23 सितंबर तक प्री-नान इंटरलाकिंग तथा 24 से 27 सितंबर तक नान इंटरलाकिंग कार्य होगा। इसके कारण रेल सेवा प्रभावित रहेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण जम्मूतवी, सियालदह-अजमेर, दुरंतो और शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
इन तिथियों में रद रहेंगी ट्रेनें
12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर को तथा 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर को रद रहेगी। 12329 सियालदह-आनंदविहार संपर्क क्रांति 22 सितंबर और 12330 आनंदविहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद रहेगी।
इसी तरह 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर तथा 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 26 सितंबर को रद रहेगी। 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 व 26 सितंबर तथा 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर को रद रहेगी।
