पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफतार
संवाद सहयोगी, भिवाड़ी: करीब चार दिन पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को टपूकड़ा पुलिस ने गिरफ्त
संवाद सहयोगी, भिवाड़ी: करीब चार दिन पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को टपूकड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता था। कमरे से बदबू आने के बाद हत्या की वारदात का पता लगा था। आरोपी की पहचान खैरथल के गांव जटियाना निवासी जितेंद्र ¨सह के रूप में हुई है।
लामडका निवासी कुशाल ¨सह रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी साली की लड़की सीमा का विवाह खैरथल थाना क्षेत्र के जटियाना निवासी जितेंद्र ¨सह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। कुछ समय पहले जीतेंद्र खुशखेड़ा आ गया तथा यहां नाथढाणी खुशखेड़ा रोड पर एक कॉलोनी में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा था। जितेंद्र यहां अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहता था। दोनों पति-पत्नी यहां चाय की रेहड़ी लगाते थे। गत 19 अक्टूबर से चाय की रेहड़ी बन्द थी तथा जितेंद्र के कमरे का ताला भी बंद था। कमरे से बदबू आने पर कमरा मालिक ने शुक्रवार की रात को पुलिस को सूचना दी। कमरे में चारपाई पर सीमा का शव पड़ा हुआ था। सीमा की गला दबा कर हत्या की गई थी। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जितेंद्र मीर बसई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दो साल के बेटे के साथ मीर बसई में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा था।