विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित के खिलाफ दर्ज हैं कई केस, हरियाणा से सामने आया लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड

Published: Mon, 19 Oct 2026 01:03 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित साल 2024 में विदेश गया था। वह पानीपत का रहने ...और पढ़ें

अनिल पंडित ने ली टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी (जागरण फोटो)

अनिल पंडित ने ली टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. अनिल पंडित पर हरियाणा में रंगदारी मांगने का आरोप

  2. पानीपत सहित कई जिलों में कारोबारियों को फोन

  3. लॉरेंस गैंग और रणदीप मलिक से संबंध की चर्चा

जागरण संवाददाता, पानीपत। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपित पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इनकी पहचान फूल सिंह पुत्र नरेश के रूप में हुई। यह नाबालिग है और यह आरोपी सोनीपत के बड़ौदा थूथन गांव का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी रिशुद्दीन अंसारी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी है। इसकी उम्र 18 साल है।

2024 में डंकी रूट से गया था विदेश

इस मामले में फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है। वह पानीपत जिले के रेरकलां का रहने वाला है। हरियाणा के कई जिलों में कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामलों में मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव रैर कलां निवासी अनिल पंडित का नाम सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अनिल वर्ष 2022 में डंकी रूट के जरिए विदेश गया था। वहां उसकी मुलाकात जींद जिले के गांव एचेरा निवासी रणदीप मलिक से होने की बात कही जा रही है।

इसके बाद वर्ष 2023 से उसके कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सामने आए। अनिल पंडित का नाम पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक।

भिवानी और गुरुग्राम समेत कई जिलों में कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांगने की घटनाओं से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इन मामलों में उसकी भूमिका और कथित गिरोह से संबंधों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- 5 राउंड फायरिंग, एक बंदूक जाम... टाइगर श्रॉफ पर हमले का नया वीडियो आया सामने

पानीपत में चार से पांच कारोबारियों को फोन करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पानीपत में चार से पांच कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांगने का आरोप है। इन घटनाओं से कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

इस मामले में दर्ज मुकदमों, पुलिस की कार्रवाई और आरोपित की भूमिका से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रणदीप मलिक से संपर्क के बाद चर्चा में आया नाम

बताया जा रहा है कि विदेश में रहते हुए अनिल पंडित जींद जिले के गांव एचेरा निवासी रणदीप मलिक के संपर्क में आया था। हालांकि, दोनों के संबंधों की प्रकृति और कथित आपराधिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कौन है अमेरिका में बैठा बिश्नोई गैंग का गुर्गा अनिल पंडित? जुहू में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी

लॉरेंस गैंग से संबंध होने की भी चर्चा

अनिल पंडित को लारेंस गैंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, उसके इस गिरोह से संबंध होने की पुलिस की ओर से पुष्टि सामने नहीं आई है।

किसी व्यक्ति के आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि पुलिस जांच और आधिकारिक तथ्यों के आधार पर ही की जा सकती है। कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामलों में अनिल पंडित की भूमिका, दर्ज मुकदमों और पुलिस कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।