Move to Jagran APP

Tajinder Bagga: भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को ले गई दिल्‍ली पुलिस, हाई कोर्ट ने ठुकराई पंजाब पुलिस की मांग

Tajinder Bagga दिल्‍ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाब पुलिस उन्‍हें दिल्‍ली से पंजाब लेकर जा रही थी। कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। अब दिल्‍ली पुलिस की टीम तजिंदर को ले गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Fri, 06 May 2022 05:44 PM (IST)
Tajinder Bagga: भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को ले गई दिल्‍ली पुलिस, हाई कोर्ट ने ठुकराई पंजाब पुलिस की मांग
तजिंदर सिंह बग्‍गा को ले जाती दिल्‍ली पुलिस की टीम।

कुरुक्षेत्र, [डिजिटल डेस्‍क]। भाजपा (BJP) नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा (Tajinder Bagga Arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्‍ली (Delhi) से पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार किया। पंजाब ले जाते समय दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।

इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच, पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पुलिस के रवैये के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंची। हाई कोर्ट ने मामले पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा। हरियाणा ने कहा कि उसने पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस के मैसेज के बाद रोका। हरियाणा सरकार मामले पर कल हपफनामा पेश करेगी। वहीं, हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई तक बग्गा को हरियाणा पुलिस के पास ही रखा जाए , दिल्ली नहीं भेजा जाए।

पानीपत, अंबाला, करनाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tajinder Bagga: 

करीब तीन घंटे से दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं। आपस में बातचीत जारी हैै।

कुरुक्षेत्र एसपी डाक्‍टर अंशू सिंगला कुछ देर के लिए बाहर आईं, लेेकिन बिना मीडिया से बातचीत करते हुए मीटिंग में फिर गईं। 

इससे पहले हरियाणा ने हाई कोर्ट में जवाब दिया कि दिल्‍ली पुलिस ने वायरलेस मैसेज भेजकर गाड़ी नंबर PB65 AH366 को राउंड अप करने का आग्रह किया था। इस गाड़ी में बग्गा का अपहरण किया गया है। हरियाणा सरकार ने वायरलेस मैसेज की जानकारी कोर्ट में दी। इसी के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी रोकी।

पंजाब पुलिस के एडीजीपी शरद चौहान भी पहुंच गए हैं।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रशांत कुमार की अगुवाई में सात गाड़ियों में टीम पहुंची थी। यहां से दोपहर बाद 2:45 बजे दिल्ली पुलिस तजिंदर सिंह बग्गा को अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम के साथ बातचीत कर रही है।

भाजपा युवा मोर्चा का काफिला भी साथ में हैं। तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को दिल्‍ली पुलिस ले जा रही। काफिला पानीपत क्रास कर चुका है।

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारी सहित कुरुक्षेत्र एसपी डाक्‍टर अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया और मोहाली एएसपी मनप्रीत के बीच बातचीत चल रही है। 

दिल्‍ली पुलिस की अभी चार गाडि़यां खड़ी हैं।   

थाना सदर थानेसर में पंजाब और दिल्‍ली पुलिस टीम के बीच बातचीत चल रही है। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारी एक कमरे में बातचीत को गए।

बग्‍गा मामले में कुमार विश्‍वास ने भी ट्वीट किया। उन्‍होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान के नाम संदेश दिया। ट्वीट में लिखा कि खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्‍ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्‍हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्‍स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा। 

दिल्‍ली और हरियाणा पुलिस की टीम आपस में बातचीत कर रही। जबकि पंजाब पुलिस की टीम अलग बातचीत कर रहे।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता बग्‍गा के लिए महाभारत, दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस आमने-सामने

वहीं, थाना सदर थानेसर में अभी भी दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस की टीम मौजूद है।  

विक्‍ट्री साइन दिखाते हुए थाने से बाहर निकले थे तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा।

दिल्‍ली पुलिस की टीम तजिंदर को ले गई। तजिंदर को दिल्‍ली पुलिस टीम के साथ भेज दिया गया। 

दिल्ली पुलिस के दो बड़े अधिकारी और थाने में पहुंचे हैं। उनके साथ तीन गाड़ियों में पुलिस का काफिला है।

तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को लेने के लिए दिल्‍ली पुलिस की टीम कुरुक्षेत्र पहुंच गई है। 

पंजाब पुलिस के एडीजीपी भी कुरुक्षेत्र के रवाना हुए। 

इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बग्‍गा के पंजाब नहीं, दिल्‍ली पुलिस को सौपेंगे। हम किसी रुकवाट की तरह काम नहीं कर रहे। जहां किडनैपिंंग का मामला दर्ज हुआ है। उस थाने में बग्‍गा को भेजेंगे। 

वहीं, बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा भाजपा की महिला नेता और खेल विभाग की डिप्‍टी डायरेक्‍टर बबीता फौगाट ने भी बयान जारी किया है। ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है। तानाशाह को सच से डर लगता है, तभी तानाशाह केजरीवाल उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा रहे हैं। 

मोहाली एएसपी मनप्रीत का बयान आया सामने। 

एएसपी ने बताया कि बग्‍गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पांच बार नोटिस दिया था। जांच को ज्‍वाइन करने के लिए नोटिस दिया था। छठीं बार उन्‍हें आकर गिरफ्तारी किया। दिल्‍ली पुलिस से संपर्क किया गया। उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एसएचओ को मैसेज छोड़कर कोर्ट में पेश करने के लिए जा रहे थे। हर कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई गई है।

कुरुक्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस की मोहाली नंबर की दो बोलेरो गाडि़यां दिल्‍ली के भाजपा नेता को गिरफ्तार करके पंजाब ले जा रही हैं।

जीटी रोड पर विश्‍वास फ्यूल स्‍टेशन के सामने 10 बजकर 43 मिनट पर नाका लगाया गया। दिल्‍ली की तरफ से आ रही पंजाब पुलिस को रोका गया। पंजाब पुलिस टीम में शामिल मोहाली एएसपी मनप्रीत ने कुरुक्षेत्र पुलिस की टीम से बात की। उन्होंने बताया कि बग्‍गा को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है।

कुछ ही देर में कुरुक्षेत्र एसपी अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया, अंबाला एसपी जश्‍नदीप रंधावा पहुंचे। पंजाब अधिकारियों से बात की। इस बीच भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया गया। पंजाब पुलिस ने उसे बैठाए रखा। जब हरियाणा पुलिस उसे छुड़ाने लगी तो दोनों राज्‍यों की पुलिस आमने-सामने हो गई। करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर हंगामा चलता रहा। इस बीच भाजपा नेता भी पहुंचे और नारेबाजी की।

इसके बाद सभी को पिपली थाना ले गए। अब पंजाब पुलिस और भाजपा नेता को थाना सदर थानेसर में ले गई। पूछताछ चल रही। भाजपा नेता भी पहुंच गए।

तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा दिल्‍ली भाजपा नेता है। पंजाब पुलिस ने उन्‍हें छह मई को सुबह बग्‍गा को दिल्‍ली के जनकपुरी के उनके आवास से गिरफ्तार किया। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट करके विरोध जताया। उन्‍होंने लिखा कि आखिर एक सच्‍चे सरदार से इतना डर क्‍यों?  वहीं, परिवार वालों ने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाया है। बग्‍गा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उन्‍होंने दिल्‍ली पुलिस में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी है। आरोप है कि परिवार वालों से मारपीट करते हुए पंजाब पुलिस ने बेटे बग्‍गा का अपहरण कर लिया है।

कुरुक्षेत के थाने में तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा के होने की सूचना पर भाजपा नेता सक्रिय हो गए। सीएम अरविंद केजरीवाल का विरोध जताते हुए कार्यकर्ता थाने में पहुंच रहे हैं। 

वहीं, मोहाली कोर्ट में बग्‍गा को आज एक बजे पेश किया जाना है। ऐसे में पंजाब पुलिस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोकने पर पेशी में जा पाना असंभव है। वहीं, हरियाणा पुलिस का कहना है कि दिल्‍ली पुलिस के कहने पर पंजाब पुलिस को रोका गया। दिल्‍ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। 

ये था मामला

तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया है। बग्‍गा के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। एक अप्रैल को उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।