Move to Jagran APP

Tajinder Bagga: भाजपा नेता बग्‍गा के लिए महाभारत, दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस आमने-सामने

दिल्‍ली के भाजपा नेता और प्रवक्‍ता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बग्‍गा के गिरफ्तारी के बाद तीन राज्‍यों की पुलिस के बीच महाभारत शुरू हो गया है। कुरुक्षेत्र में पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच तनातनी हो गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 May 2022 02:03 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2022 02:03 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में पंजाब और हरियाणा पुलिस आमने सामने।

कुरुक्षेत्र, [डिजिटल डेस्‍क]। भाजपा नेता और प्रवक्‍ता तेजिंदर सिंह बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस में महाभारत छिड़ गई है। महभारत की धरा कुरुक्षेत्र में पुलिस की टीम एक दूसरे के विरोध में आमने सामने हो गई। बग्‍गा को पंजाब पुलिस ने गाड़ी से नहीं उतरने दिया।

loksabha election banner

दरअसल, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। बग्‍गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को गिरफ्तार करने दिल्‍ली पहुंचती है। दिल्‍ली के जनकपुरी स्थित आवास से बग्‍गा को पंजाब पुलिस ले जाती है। वहीं तीन कांस्‍टेबल जनकपुरी थाने में जाकर इसकी सूचना दे देते हैं।

कुछ ही देर में भाजपा नेताओं के बीच बात फैल जाती है। परिवार वालों ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करके बग्‍गा का अपहरण किया गया। दिल्‍ली पुलिस केस दर्ज कर लेती है।

पंजाब पुलिस जब बग्‍गा को लेकर जा रही होती तो कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस से उनका आमना सामना होता है। जीटी रोड पर ही नाका लगातार पंजाब पुलिस की बुलेरो गाड़ी को रोक लिया जाता है।

करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र के एसपी पहुंचते हैं। हरियाणा पुलिस बग्‍गा को छोड़ने के लिए कहती है लेकिन पंजाब पुलिस इन्‍कार कर देती। इस बीच काफी संख्या में दोनों राज्‍यों की पुलिस आमने सामने हो जाते हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो गाडि़यों से हथियार तक पुलिसवालों ने निकाल लिए थे। करीब दो घंटे तक ये सब होता रहा।

तभी भाजपा कार्यकर्ता भी जुटने लगते, लेकिन उन्‍हें दूर रखा गया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ बग्‍गा को थाने ले जाया गया।

ये था मामला

पंजाब पुलिस ने बताया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा पर आरोप है कि उन्‍होंने दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया। समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। पंजाब पुलिस के मुताबिक तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा के खिलाफ 153-ए, 505 और 506 जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.