Move to Jagran APP

अंबाला नगर निगम के सर्वे में आवासीय कॉलोनी में 64 डेयरियां मिली, अब शिफ्ट होगी

हरियाणा के अंबाला नगर निगम के सर्वे में आवासीय कॉलोनी में 64 डेयरियां मिली हैं। अब इन डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा। इस डेयरियों को कौला गांव और खतौली गांव में शिफ्ट करने को लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 11:02 AM (IST)
डेयरी को शिफ्ट करने के लिए सर्वे किया गया।

अंबाला, जेएनएन। नगर निगम ने आवसीय कॉलोनी में खुली डेयरियों के लिए सर्वे कराया था। इसमें नगर निगम सीमा में करीब 64 अवैध डेयरियां मिली है। नगर निगम डेयरियों को जल्द ही कौलां गांव और खतौली गांव में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू करेगा। हालांकि नगर निगम ने दो महीने पहले भी डेयरी संचालकों से गंदगी नहीं फैलाने के लिए शपथ पत्र लिए थे। इसके बावजूद भी डेयरी संचालक गोेबर से गंदगी फैला रहे हैं।

मालूम हो कि नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 की तैयारी में पूरी तरह से जुटा है। इसके लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। नगर निगम ने रैंकिंग में सुधार के लिए घरों से गीला और सूखा कचरा अलग करने का काम शुरू कर दिया है। जबकि निगम सीमा में संचालित होने वाली डेयरियों के गोबर से गंदगी फैली रहती है। इस वजह से आवासीय कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी होती है। इस पर लोग निगम में डेयरी संचालकों की शिकायत भी करते हैं। इसके बावजूद भी डेयरी संचालक नहीं मान रहे हैं।

नगर निगम ने दो महीने पहले डेयरी संचालकों से शपथ पत्र लिया है कि डेयरी से निकलने वाले पशुओं के गोबर को सीधे किसानों के खेत में भेजा जाएगा। यहां पर गोबर को खाद में प्रयोग किया जाएगा। इसके बावजूद भी डेयरी संचालक नालियों में गिरा रहे हैं। इसलिए नगर निगम ने आवासीय कॉलोनी में संचालित होने वाली डेयरियों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कौलां गांव और खतौली गांव में डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा।

इसके लिए नगर निग ने सर्वे भी कराया, तो आवसीय कॉलोनी में करीब 64 डेयरी मिली है। नगर निगम की माने तो पहले कौलां गांव और खतौली गांव में डेयरी संचालकों को सस्ती दरों पर जमीन दी थी। लेकिन लोगों ने डेयरी के नाम की जमीन को बेच दिया है। यहां पर खाली जमीन की जांच की जाएगी। यदि बगैर डेयरी संचालकों पर जमीन मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि शहर में अवासीय कॉलोनी में डेयरियों का सर्वे कराया था। इसमें करीब 64 अवैध डेयरी मिली है, जो शिफ्ट कराई जाएगी।

दुकानदारों से शपथ पत्र लिए

शहर में होटल, ढाबें, दुकानदारों समेत अन्य कारोबारियों से शपथ पत्र लिया जा रहा है। इसमें होटल और ढाबे वालों से गंदगी नहीं फैलाने के लिए शपथ पत्र लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी गंदगी फैलाई, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकानदारों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के लिए शपथ पत्र लिए हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.