विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 12:52 PM (IST)

एक युवक ने कालेज जा रही छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे कार में ही हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी।

छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो
छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

जेएनएन, पानीपत। एक युवक ने कालेज जा रही एक छात्रा का अपहरण कर लिया और फिर बंदूल दिखाकर उससे कार में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी वीडियो भी बना दी। छात्रा ने अब मतलौडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्रा के मुताबिक ऊंटला गांव का सुरजीत उसका कॅालेज जाते पीछा करता था। रास्ता रोककर अक्सर उससे छेड़खानी करता था। 28 जनवरी को वह घर से मतलौडा कॉलेज जा रही थी। रास्ते में भालसी मोड़ पर सुरजीत सिल्वर रंग की कार लेकर आया और उसका अपहरण कर दिया। इसके बाद सुरजीत ने बंदूक दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ेंः ससुर में अवैध संबंधों में रोडा बना तो पुत्रवधु ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या

दुष्कर्म के बाद युवक ने धमकी दी कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह वीडियो व फोटो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। उसने परिजनों को बताया तो वह उसके भाई व मामा को गोली मार देगा। सुरजीत ने उसके बैग से आधार कार्ड व किताब भी निकाल ली और धमकाया कि पेपर दिए तो अंजाम बुरा होगा। सुरजीत उसे पानीपत पुल के पास छोड़ गया।

यह भी पढ़ें: प्रेमी दस साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बच्चा होने पर भी नहीं अपनाया

छात्रा ने बताया कि उसने डर के कारण 4 मई को पेपर नहीं दिया। परिजनों ने पेपर न देने का कारण पूछा को उसने सारी घटना अपने मामा को बता दी। इस बारे में थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर में बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म