विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे पश्चिम एक्‍सप्रेस ट्रेन का रूट बदलेगा, अब चंडीगढ़ होते हुए जाएगी अमृतसर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 17 Feb 2020 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 11:39 AM (IST)

रेलवे ने पश्चिम एक्‍सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव किए जाने की तैयारी है। यह ट्रेन अब चंडीगढ़ होते हुए ...और पढ़ें

रेलवे पश्चिम एक्‍सप्रेस ट्रेन का रूट बदलेगा, अब चंडीगढ़ होते हुए जाएगी अमृतसर
रेलवे पश्चिम एक्‍सप्रेस ट्रेन का रूट बदलेगा, अब चंडीगढ़ होते हुए जाएगी अमृतसर

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। पश्चिम एक्‍सप्रेस का मार्ग जल्‍द ही बदलने की तैयारी है। बांद्रा टर्मिनल और अमृतसर के बीच चलनेवाली पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12925-26) जल्द ही नए रूट पर दौड़ेगी। इस ट्रेन को अब चंडीगढ़ होते हुए चलाया जाएगा। अभी यह अंबाला से सीधे अमृतसर की ओर जाती है।

जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन के रूट में बदलाव के लिए रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायेक्टर (कोच) विवेक कुमार सिन्हा ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। पश्चिम एक्सप्रेस मुख्य ट्रेन अंबाला से अमृतसर तक जाती है और इसका लिंक रैक (22925-26) अंबाला कैंट-चंडीगढ़-कालका स्टेशन के बीच चलाया जाता है। रेलवे बोर्ड अब इस लिंक रैक ट्रेन को खत्म कर मुख्य ट्रेन को ही वाया चंडीगढ़, लुधियाना अमृतसर तक चलाने पर विचार कर रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ से आने वाला लिंक रैक ट्रेन दोपहर 12:05 बजे पहुंच जाता है और अमृतसर से मुख्य ट्रेन आने पर उसमें इसे जोड़ा जाता है। फिर पश्चिम एक्सप्रेस को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली की ओर रवाना किया जाता है। इस कारण करीब एक घंटे तक स्टेशन का एक प्लेटफॉर्म ब्लॉक रहता है।

वहीं रेलवे कर्मियों को लिंक रैक को जोडऩे में मशक्‍कत करनी पड़ती है। समय व मैनपावर बचाने के लिए ही रेलवे इस ट्रेन को चंडीगढ़ से वाया लुधियाना अमृतसर चलाने की योजना बनाई है। ऐसा करने से लिंक एक्सप्रेस को अलग से नहीं चलाना पड़ेगा। वहीं रेलवे व यात्रियों को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग, विष दोष व सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

चंडीगढ़ व कालका जाने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा

अभी मुख्य पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला से अमृतसर तक जाती है। यदि पत्र पर मुहर लगती है तो ट्रेन को वाया चंडीगढ़ चलाया जाएगा। इससे चंडीगढ़ व कालका तक जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। चंडीगढ़ से अमृतसर तक जाने के लिए शहर के लोगों के लिए एक ट्रेन में इजाफा होगा। वहीं दूसरी ओर इससे रेलवे का खर्च भी कम होगा और रेलवे को दो की बजाय एक ही ट्रेन चलानी पड़ेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: पेट्रोल लीक होने से स्‍कूल वैन बनी तंदूर, मारे गए चार बच्‍चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्‍कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।