विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panipat: पत्‍नी ने रक्षाबंधन पर ससुराल न जाने से किया था इनकार, गुस्‍साए पति ने छत से दे दिया धक्‍का; केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 03 Sep 2023 02:45 PM (IST)

Panipat News हरियाणा के पानीपत में पति ने पत्‍नी को छत से धक्‍का दे दिया। रक्षाबंधन पर महिला अपने पति ...और पढ़ें

पत्‍नी ने रक्षाबंधन पर ससुराल न जाने से किया था इंकार, गुस्‍साए पति ने छत से दे दिया धक्‍का
पत्‍नी ने रक्षाबंधन पर ससुराल न जाने से किया था इंकार, गुस्‍साए पति ने छत से दे दिया धक्‍का

पानीपत, जागरण संवाददाता: राजनगर में पति ने पत्नी को पीटा और छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। रक्षाबंधन पर महिला अपने पति के साथ ससुराल नहीं गई थी। इसी से खफा होकर पति ने वारदात को अंजाम दिया। करनाल के गोली गांव की नूतन हाल पता राजनगर ने पुलिस को शिकायत दी कि 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर पति शिवकुमार उसे गोली गांव ले जाना चाहता था।

पति से बचकर घर की छत पर चली गई थी महिला

उसने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया था। क्योंकि ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। इसी रात को वह खाना बान रही थी। तभी पति गांव से वापस घर लौटा और उससे गाली-गलौज की। उसे कहा कि वह उसके साथ गांव क्यों नहीं गई। पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला पति से बचकर घर की छत पर चली गई।

पीछे-पीछे छत पर आया पति

पति पीछे-पीछे आ गया और उसके साथ मारपीट की। उसे धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी और छत से धक्का दे दिया। वह नीचे गली में गिर गई और बेहोश हो गई। घायल नूतन को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित महिला ने पति से जान का खतरा बताया है। आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

बच्चे को पीटा और पटक दिया काबड़ी गांव के नरेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका 10 वर्षीय बेटा अनुज गली में खेल रहा था। तभी पड़ोसी वीरभान ने अनुज को पीटा और धक्का दे दिया। आरोपित ने बेटे को पटक दिया। इससे उसके बेटे के सिर व हाथ पर चोटें लगी हैं। घायल अनुज को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की दी है।