पानीपत में किशोर से कुकर्म करने वाले को 30 साल की कठोर सजा, 80 हजार रुपये का जुर्माना भी भरेगा दोषी
पानीपत की अदालत ने एक किशोर का अपहरण कर कुकर्म करने के दोषी को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट ने दोषी पर 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पानीपत में किशोर से कुकर्म करने वाले को 30 साल की कठोर सजा (प्रतीकात्मक फोटो, जागरण)
HighLights
किशोर के अपहरण और कुकर्म मामले में सजा
दोषी को 30 साल का कठोर कारावास
अदालत ने 80 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
जागरण संवाददाता, पानीपत। किशोर का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश पीयूष शर्मा की अदालत ने सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर कुल 80 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
दो साल पहले का है मामला
23 जून 2024 को पीड़ित बच्चे के पिता ने थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी युवक ने उनके नाबालिग बेटे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण, कुकर्म करने और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया।
इसके अलावा बच्चे की आयु की पुष्टि के लिए जन्म प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज भी जुटाए गए। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।