Move to Jagran APP

Khelo India Youth Games: साइकिलिंग के 3 मुकाबलों में कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने झटके पदक, 3 कांस्‍य पर कब्‍जा

Khelo India Youth Games कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने खेलो इंडिया में तीन कांस्य पदक जीते। खेलो इंडिया में अभी तक करवाए गए साइकिलिंग के तीनों मुकाबलों में पदक जीता। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में वेलोड्रम पर साइकिलिंग प्रतियेागिता हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 Jun 2022 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2022 08:50 AM (IST)
कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने तीन कांस्य पदक जीते।

कुरुक्षेत्र, [विनोद चौधरी]। कुरुक्षेत्र के सेक्टर-चार निवासी हिमांशी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में साइकिलिंग प्रतियोगिता के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं। हिमांशी ने अभी तक साइकिलिंग के तीन मुकाबलों में ही हिस्सा लिया था। उसने तीनों में पदक झटक कर देश भर में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। हिमांशी की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर सेक्टरवासियों ने हिमांशी के पिता सुनील कुमार को बधाई दी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कुरुक्षेत्र से हिमांशी का चयन किया गया था। इन्हीं खेलों में रविवार को साइकिलिंग का पहला इवेंट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल करवाया गया। इस मुकाबले में हिस्सा लेकर हिमांशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके बाद साइकिल लेकर मैदान में उतरी हिमांशी ने टीम स्प्रिंट में हिस्सा लेकर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की झोली में डाला। हिमांशी के एक ही दिन में दो पदक जीतकर कुरुक्षेत्र का मान बढ़ाया।

इसके बाद सोमवार को हिमांशी ने व्यक्तिगत परस्यूट मुकाबले में हिस्सा लिया और अपना दबदबा बरकरार रखते हुए कांस्य पर पदक झटका। हिमांशी के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने देश भर में कुरुक्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। हिमांशी मंगलवार को भी एक मुकाबले में हिस्सा लेगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सोना जीतेगी।

हिमांशी ने लगा रखी है पदकों की झड़ी

हिमांशी ने साल 2018 से अभी तक 10 मेडल जीतकर पदकों की झड़ी लगा रखी है। उसने दो सोना, सात चांदी और एक कांस्य पदक जीतकर जिला का नाम देश भर में चमका रखा है।

बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी

हरियाणा स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ी खेलो इंडिया में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र की हिमांशी लगातार पदक जीत रही है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.