रात में अनाथालय से फरार हुई लड़कियां, बाहर निकलकर प्रेमी को बुलाया
अलग-अलग गांव की तीन लड़कियां कुछ दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई थी। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने और बरामदगी के बाद से अनाथालय में रह रही थी। यहां से एक बार फिर रात में भाग गई थी।
जेएनएन, थर्मल। बाल अनाथालय सौंधापुर की तीन लड़कियां शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गईं। तीनों लड़कियां पैदल गोहाना रोड स्थित शुगर मिल पहुंचीं। एक लड़की ने फोन कर अपने प्रेमी को बुलवाया। प्रेमी उसे साथ लेकर चला गया। दो लड़कियां गांव डाहर पहुंच गई। खोजबीन के बाद दोनों को बरामद कर लिया गया। सुबह के समय प्रेमी भी लड़की को लेकर असंध पुलिस चौकी पहुंच गया।
दरअसल अलग-अलग गांव की तीन लड़कियां कुछ दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई थी। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने और बरामदगी के बाद से अनाथालय में रह रही थी। शुक्रवार की रात्रि तीनों अपने कमरों से बाहर निकली और शौचालय की दीवार फांदकर, वहां से फरार हो गईं। फरार होते ही एक लड़की ने अपने प्रेमी को कॉल कर बता दिया। उसने तीनों को ले जाने के लिए कहा। प्रेमी मोनू की मानें तो तीनों लड़कियां करीब एक बजे शुगर मिल पहुंची। रात्रि करीब दो बजे वह भी पहुंच गया। अपनी प्रेमिका को मोनू अपने साथ ले गया, बाकी दोनों लड़कियां किसी वाहन में बैठकर चले गए।
यह भी पढ़ें: सर्कस में लड़कियों से होता था जानवरों जैसा सलूक, छोटे कपड़े पहनाकर किये गए जुल्म
शनिवार की तड़के लड़कियों के गायब होने का पता चलते ही अनाथालय में हडकंप मच गया। अनाथालय की प्रधान सुनीता भी सूचना पाकर वहां पहुंच गई। लड़कियों की खोजबीन शुरू हुई। प्रधान की मानें तो दो लड़कियां गांव डाहर से बरामद हुई हैं। तीसरी लड़की सुबह करीब 8 बजे प्रेमी मोनू के संग असंध नहर नाका पुलिस चौकी पहुंच गई। बरामदगी के बाद तीनों लड़कियों को बाल अनाथालय पहुंचाया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट अजित दहिया ने बताया कि अनाथालय प्रधान के प्रयास से, लड़कियों की बरामदगी हुई है। इसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
अप्रैल में भी फरार हुई दो लड़कियां
इस अनाथालय से 19 अप्रैल को भी दो किशोरी शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गईं थी। इनमें से एक लड़की की नाइट ड्रेस खेतों में पड़ी मिली थी। दोनों किशोरी झारखंड के जिला साहिब गंज की निवासी थी। दोनों अलग-अलग समय में प्लेसमेंट माफिया की शिकार होकर यहां पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका की कहीं और शादी तय हो गई तो युवक ने खाया जहर
वर्ष 2016 में तीन लड़कियां फरार
28 जून 2016 को भी इस अनाथालय से तीन किशोरी लापता हो गई थी। इनमें से एक 16 वर्षीय किशोरी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई थी। तीनों किशोरी वार्डन को कमरे में बंद कर भागी थी। इनमें एक किशोरी किसी दूसरे जिले के शेल्टर होम में रह रही है। 19 जून को लापता बालिका भी माता-पिता के पास पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: दबंगों ने दलित युवक को नंगा कर पीटा और फिर किया कुकर्म