Move to Jagran APP

करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध करने पहुंचे 25 किसान गिरफ्तार, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा

करनाल के असंध में भाजपा की बैठक थी। किसान विरोध करने पहुंच गए। पुलिस ने 25 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। थाने ले जाकर छोड़ दिया। किसानों ने थाने का घेराव कर दिया। शहर में रोष मार्च निकाला। स्थिति तनावपूर्ण रही।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 08:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 08:22 PM (IST)
करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों को थाने ले जाती पुलिस।

 संवाद सहयोगी, असंध (करनाल)। करनाल के असंध में सोमवार को तब संवेदनशील स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पंजाबी धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक का विरोध करने किसान पहुंच गए। पुलिस ने 25 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें थाने ले जाकर छोड़ दिया गया। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया। गुस्साए किसानों ने मूनक पुलिस थाने का घेराव किया। वहीं, शहर में रोष मार्च भी निकाला गया।

असंध की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान एकत्रित होकर पंजाबी धर्मशाला पहुंच गए। यहां भाजपा की बैठक का विरोध किया जाने लगा। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को भी हटा दिया। इसके बाद किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने 25 किसानों को हिरासत में ले लिया। उन्हें मूनक थाने ले जाया गया। वहां से उन्हें छोड़ दिया गया। इधर, किसानों में रोष बढ़ गया और उन्होंने पुलिस थाने का घेराव किया। बाद में शहर में रोष प्रदर्शन भी किया। बैठक संपन्न होेने व किसानों के चले जाने तक पुलिस अलर्ट रही। 

विरोध के बावजूद हुई कार्यकारिणी बैठक

वहीं विरोध के बावजूद आयोजित कार्यकािरणी बैठक में पार्टी की गतिविधियों और अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से मंडल प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, बख्शीश सिंह , अमरनाथ सौदा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र संधू व युवा जिला अध्यक्ष ललित दाबडा ने शिरकत की। उधर किसान नेता सुखविंदर सिंह झबर ने कहा कि सरकार किसानों की बात जब तक नहीं मानेगी तब तक भाजपा के कार्यक्रमों का विरोध जारी रहेगा। किसान मांगों को लेकर डटे हैं। उधर, बैठक की अध्यक्षता पलविंदर सिंह संधू ने की।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.