Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Panipat Update : कोरोना के छक्के छुड़ाए, 38 में 30 ठीक होकर घर लौटे, इनमें नौ महिलाएं

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 18 May 2020 01:24 PM (IST)

    पानीपत में एक तरफ कोरोना केस बढ़ते जा रहे वहीं ठीक होने वालों की रफ्तार भी तेज है। अभी तक 38 में से 30 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

    Coronavirus Panipat Update : कोरोना के छक्के छुड़ाए, 38 में 30 ठीक होकर घर लौटे, इनमें नौ महिलाएं

    पानीपत, [राज सिंह]। पानीपत में कोरोना वायरस (कोविड-19) पॉजिटिव मरीजों की संख्या बेशक 38 तक पहुंची हो। वायरस के संक्रमण को हराने वालों की संख्या भी 30 तक पहुंच गई है। बीमारी को शिकस्त देने वालों में सात साल के बच्चे सहित 70 वर्ष के बुजुर्ग भी हैं। कहते हैं कि लड़कियों-महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों की तुलना में कुछ कमजोर होती है। यहां, ऐसा बिल्कुल नहीं है। नौ महिलाएं स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं। इनमें 65 वर्षीय महिला और 16 साल की किशोरी शामिल है। पढ़ें आंकड़ों की जुबानी किसने कितने दिनों में कोरोना को हराया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    • इन्होंने कोरोना को हराया 
    • 01. इंग्लैंड से लौटा मॉडल टाउन वासी युवक : पॉजिटिव 19 मार्च, डिस्चार्ज 30 मार्च, 12 दिन 
    • 02. नौल्था वासी राइस मिल की मजदूर :  पॉजिटिव 21 मार्च, डिस्चार्ज तीन अप्रैल, 14 दिन
    • 03. मॉडल टाउन वासी, गुरुग्राम अस्पताल में नर्स : पॉजिटिव 23 मार्च, डिस्चार्ज तीन अप्रैल, 12 दिन
    • 04. मॉडल टाउन वासी, दुबई से लौटी महिला : पॉजिटिव 25 मार्च, डिस्चार्ज सात अप्रैल, 14 दिन
    • 05. करनाल के गांव रसूलपुर का वासी : पॉजिटिव 14 अप्रैल, डिस्चार्ज 22 अप्रैल, नौ दिन
    • 06. दिल्ली मदरसे से लौटा धूप ङ्क्षसह नगर वासी किशोर : पॉजिटिव 22 अप्रैल, डिस्चार्ज छह मई, 14 दिन 
    • 07. महिला एएसआइ का भाई, दिल्ली पुलिस का सिपाही : पॉजिटिव 24 अप्रैल, डिस्चार्ज 13 मई, 19 दिन 
    • 08. महिला एएसआइ का पिता : पॉजिटिव 25 अप्रैल, डिस्चार्ज 10 मई, 16 दिन 
    • 09. महिला एएसआइ की मां : पॉजिटिव 25 अप्रैल, डिस्चार्ज 10 मई, 7 दिन, 15 दिन 
    • 10. महिला एएसआइ का छोटा भाई : पॉजिटिव 25 अप्रैल, डिस्चार्ज सात मई, 13 दिन
    • 11. पति संग दिल्ली से लौटी ईदगाह कॉलोनी वासी महिला : पॉजिटिव 26 अप्रैल, डिस्चार्ज 13 मई, 18 दिन
    • 12. धूप सिंह नगर निवासी महिला की बेटी : पॉजिटिव 24 अप्रैल, डिस्चार्ज नौ मई, 16 दिन
    • 13. धूप सिंह नगर निवासी महिला की सास : पॉजिटिव 24 अप्रैल, डिस्चार्ज नौ मई, 16 दिन
    • 14. महिला एएसआइ का भतीजा : पॉजिटिव 25 अप्रैल डिस्चार्ज नौ मई, 15 दिन
    • 15. पत्नी को दिल्ली से लाया ईदगाह कॉलोनी वासी युवक : पॉजिटिव 26 अप्रैल, 13 मई, 12 दिन
    • 16. करनाल वासी युवक : पॉजिटिव दो मई, 13 मई, 12 दिन
    • 17. समालखा वासी युवक : पॉजिटिव दो मई, डिस्चार्ज 12 मई, 11 दिन
    • 18. वधावाराम कॉलोनी वासी युवक : पॉजिटिव दो मई, डिस्चार्ज 12 मई, 11 दिन
    • 19. भगतनगर वासी 79 वर्षीय बुजुर्ग : पॉजिटिव 29 अप्रैल, डिस्चार्ज 12 मई, 14 दिन
    • 20. गांव सिवाह वासी युवक : पॉजिटिव 29 अप्रैल, डिस्चार्ज 12 मई, 14 दिन
    • 21. उग्राखेड़ी निवासी युवक : पॉजिटिव दो मई, डिस्चार्ज 12 मई, 11 दिन 
    • 22. कलंदर चौक वासी करियाना व्यापारी : पॉजिटिव दो मई, डिस्चार्ज 12 मई, 11 दिन
    • 23. राजीव कॉलोनी वासी 65 वर्षीय महिला : पॉजिटिव दो मई, डिस्चार्ज 12 मई, 11 दिन 
    • 24. हरिबाग बाग कॉलोनी वासी केमिस्ट : पॉजिटिव तीन मई, डिस्चार्ज 12 मई, 10 दिन
    • 25. सेक्टर-11 वासी ढाबे पर काम करने वाला : पॉजिटिव पांच मई, डिस्चार्ज 15 मई, 11 दिन
    • 26. गांव कालखा वासी शिक्षक युवक : पॉजिटिव छह मई, डिस्चार्ज 15 मई, 10 दिन
    • 27. गांव कालखा वासी सात वर्षीय बालक : पॉजिटिव छह मई, डिस्चार्ज 15 मई, 10 दिन
    • 28. मदरसे से बेटे को लायी धूपसिंह नगर वासी महिला : पॉजिटिव 22 अप्रैल, डिस्चार्ज 16 मई, 24 दिन 
    • 29. समालखा के गांव पावटी वासी किसान : पॉजिटिव सात मई, डिस्चार्ज 15 मई, नौ दिन
    • 30. समालखा थाना में तैनात महिला एएसआइ : पॉजिटिव 25 अप्रैल, डिस्चार्ज 16 मई, 21 दिन 

     Coronavirus

    • खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन
    • अनाज मंडी में तीन मई को पॉजिटिव मिला किशोर, फिलहाल जयपुर में भर्ती।
    • तीन मई को सब्जी मंडी पानीपत में पॉजिटिव मिला, खानपुर में भर्ती। 
    • सनौली रोड सब्जी मंडी में छह मई को पॉजिटिव, खानपुर में भर्ती। 
    • कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, मौत
    • -05   मई को दीनानाथ कॉलोनी वासी युवक की मौत।
    • -07 मई को झट्टीपुर वासी युवक की मौत।  
    • -08 मई को सेक्टर-11 वासी 20 वर्षीय युवती की मौत

     Coronavirus

    • कुल सैंपल 2787
    • कुल पॉजिटिव 38, 1.29 फीसद लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल सैंपल में से 
    • महिला पॉजिटिव 10, 26 फीसद महिलाएं थी कोरोना पॉजिटिव कुल संक्रमित लोगों में 
    • तीन की मौत, 8.33 फीसद जान का जोखिम रहा अब तक 
    • 12 मई को स्वस्थ हुए आठ लोग।
    • 15 मई को स्वस्थ हुए चार लोग।
    • 17 मई को स्वस्थ हुए तीन लोग । 
    • 125 - तक हर रोज सैंपल लिए जा रहे हैं 
    • 10 क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए हैं 
    • 08 आइसोलेशन वार्ड हैं अस्पतालों में 
    • 558 बेड की व्यवस्था है क्वारंटाइन केंद्रों में 
    • 88 बेड हैं आइसोलेशन वार्ड में 
    • 1097 घरों के बाहर क्वारंटाइन के नोटिस लगाए गए हैं 
    • 2438 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया, ये विदेश से लौटे थे 

    कोरोना पॉजिटिव मिले तीन लोग ही खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं, 30 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना से तीन मौत जरूर हुई हैं, तीनों को पहले से कोई न कोई बीमारी भी थी। दो के सैंपल तो मृत्यु के बाद ही लिए गए थे। जनमानस से अपील है कि फिजिकल डिस्‍टेंसिंग का ध्यान रखें। मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। मुहल्ले में कोई बाहर से आया व्यक्ति दिखे तो सूचना दें। 

    डा. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन 

    यह भी पढ़ें : Live Panipat Coronavirus Update पानीपत में दो, करनाल में एक कोरोना पॉजिटिव केस

    यह भी पढ़ें : Coronavirus को मात देकर घर लौटा केमिस्‍ट, जिंदगी से हारा, मौत

    यह भी पढ़ें : दक्षिण हरियाणा को पानी देने वाली नहर टूटी, गांव में बाढ़ जैसे हालात से अफरातफरी

    यह भी पढ़ें : चोरी और तस्‍करी के बाद खाकी बचा रही साख, शराब गोदाम पर लगाया सबक का लॉक

     

    पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें