Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panipat Coronavirus Update : पानीपत में दो, करनाल में एक कोरोना पॉजिटिव केस

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 18 May 2020 12:55 PM (IST)

    Panipat Coronavirus Live Update पानीपत और करनाल में एक बार फ‍िर कोरोना वायरस ने दस्‍तक दे दी है। पानीपत में दो और करनाल में एक कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

    Panipat Coronavirus Update : पानीपत में दो, करनाल में एक कोरोना पॉजिटिव केस

    पानीपत, जेएनएन। पानीपत में जहां दो कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, वहीं करनाल में एक केस सामने आया है। पानीपत में दोनों युवक मुंबई से लौटे हैं, जबकि करनाल के इंद्री के चौगावां गांव की युवती संक्रमित है। रविवार को भी इसी गांव में एक केस मिला था। इंद्री के एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। करनाल में अब कुल कोरोना केस की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। कुल एक्टिव केस की संख्या आठ है। वहीं एक संक्रमित की पहले हो मौत हो चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई (महाराष्ट्र) से लौटे मनमोहन नगर और हाली कॉलोनी वासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों 15 मई को प्राइवेट वाहनों से घर लौटे और खुद ही स्वाब सैंपल देने पहुंचे थे। युवक मुंबई में ऑटो चलाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कॉलोनियों का कंटेनमेंट प्लान बना एरिया को सील करा दिया है। घर-घर लोगों की स्क्रीङ्क्षनग भी हो सकती है। 

    सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मनमोहन नगर वासी के 11 और हाली कॉलोनी वासी के सात स्वजनों के सैंपल लिए जाएंगे। उधर, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पासी ने बताया कि कंटेनमेंट प्लान में मनमोहन नगर के 492 और हाली कॉलोनी के 680 घरों को कवर किया गया हैं। इनमें क्रमश: 2692 और 4144 लोग रहते हैं। 

    जब सहम गया विभाग

    मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाले दोनों युवकों की आयु क्रमश: 28 और 22 साल है। इससे पहले दोनों के हमनाम, महाराष्ट्र के जमाती भी मनमोहन नगर और हाली कॉलोनी में आकर रुके थे। दोनों को क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था। अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया था। अब नाम सामने आए तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहम गए कि दोनों लौटकर तो नहीं आ गए। 

    पॉजिटिव की संख्या 38 हुई

    दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इनमें से तीन केस ऐसे हैं, जिनकी रिपोर्ट दूसरे जिलों से पॉजिटिव आई थी, रहने वाले ये पानीपत के ही हैं। 30 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। पांच उपचाराधीन हैं। सेक्टर-11 वासी युवती सहित तीन की मौत हो चुकी है। 

    112 सैंपल लिए गए

    रविवार को सिविल अस्पताल की कोरोना ओपीडी में 112 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। लैब से 120 रिपोर्ट मिली, इनमें दो पॉजिटिव हैं। कुल 2899 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2786 की रिपोर्ट नेगेटिव है, बाकी का परिणाम लंबित है।