Move to Jagran APP

Coronavirus Kurukshetra Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक और नया केस, उत्‍तर प्रदेश से आई महिला संक्रमित

कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक और नया मामला सामने आया है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्‍या 27 हो गई जबकि एक्टिव केस 20 हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:13 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:13 PM (IST)
Coronavirus Kurukshetra Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक और नया केस, उत्‍तर प्रदेश से आई महिला संक्रमित
Coronavirus Kurukshetra Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक और नया केस, उत्‍तर प्रदेश से आई महिला संक्रमित

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चिंता के बादल और गहरा गए हैं। 28 मई को कोरोना के चार पॉजिटिव केस के बाद 29 को एक और संक्रमण का मामला सामने आया। संक्रमित महिला 26 मई को उत्‍तर प्रदेश से 10 लोगों के साथ कुरुक्षेत्र आई थी। 27 मई को उसका सैंपल लिया गया था।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड के सामने स्थित गांव खेड़ी मारकंडा में एक फैक्ट्री में 26 मई को उत्तर प्रदेश से आई लेबर कोरोना संक्रमित मिली है। महिला 10 लोगों के साथ खेड़ी मारकंडा पहुंची थी। 27 मई को सैंपल लिया गया था । इनमें से एक 23 वर्षीय महिला कलावती का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है।

28 मई को मिले थे चार पॉजिटिव 

28 मई को कोरोना के चार पॉजिटिव केस और आए थे। इनको मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव 27 हो गई। एक्टिव केस 20 हैं। सात को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीज जल्दी से ठीक हो रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लक्ष्मण कॉलोनी वासी महिला व उसके बेटे, आजाद नगर निवासी महिला और सेक्टर-3 निवासी युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन चारों मरीजों को ठीक होने के बाद आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

यहां से आए थे चार मरीज 

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें 48 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर-30 में रहता है। वह दिल्ली से आया था और स्वास्थ्य विभाग ने 26 मई को उसका सैंपल लिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति की चैन में छह सैंपल लिए गए हैं।

दूसरा व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का बहुउदेश्यीय कर्मचारी है। 30 वर्षीय कर्मचारी शहर की एक धर्मशाला में रहता है और इस मरीज की हिस्ट्री अढोनी की महिला मरीज से जोड़कर देखी जा रही है। इसकी ड्यूटी उसी क्षेत्र में ही थी।  

तीसरा मरीज 27 वर्षीय युवक गांव अढोनी से है। यह युवक चेन्नई से कुछ दिन पहले आया था और इसका सैंपल 26 मई को लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक की चैन में सात सैंपल लिए गए है। 

चौथा केस झांसा में आया है। यहां 37 वर्षीय युवक का सैंपल भी 26 मई को लिया गया था। यह व्यक्ति राजस्थान के भीड़वाड़ा क्षेत्र से आया है और आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता था। इसकी चैन से पांच सैंपल लिए गए है। 

22 लोगों को होटल व चार को घरों में क्वारंटाइन किया

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर ने बताया कि जिले में दिसंबर माह से अब तक 2375 लोग आए है। इनमें 2349 लोग एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं। चार लोगों को होम क्वांरटाइन और 22 लोगों को होटल में क्वांरटाइन किया गया है। दो लोगों को आदेश मेडिकल कालेज और 17 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। जिले से अब तक 5280 सैंपलों में 4741 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 513 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

 यह भी पढ़ें: Live Panipat Coronavirus Update पानीपत के बापौली का लैब टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव, अब तक 60 संक्रमित

यह भी पढ़ें: कैथल से बड़ी खबर, तीन महिलाएं और दो बच्‍चे कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: अंबाला में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 48

यह भी पढ़ें: इस शहर में टूटे Lockdown के सारे नियम, सैंकड़ों की भीड़ को सांसद ने किया संबोधित

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.