विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इधर, अल्‍टीमेटम का टाइम खत्‍म, उधर एक और किशोरी Love Jihad का शिकार Panipat News

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sat, 27 Jul 2019 12:01 PM (IST)

हथवाला गांव में ग्रामीणों की ओर से दिए गए अल्‍टीमेटम का समय खत्‍म हो गया। वहीं पानीपत के आजाद नगर में एक और किशोरी लव जिहाद का शिकार हो गई।

इधर, अल्‍टीमेटम का टाइम खत्‍म, उधर एक और किशोरी Love Jihad का शिकार Panipat News
इधर, अल्‍टीमेटम का टाइम खत्‍म, उधर एक और किशोरी Love Jihad का शिकार Panipat News

पानीपत, जेएनएन। हथवाला गांव में मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के मामले में ग्रामीणों की ओर से दिए गए अल्‍टीमेटम की समय सीमा समाप्त हो गई। वहीं, आजाद नगर में एक और किशोरी लव जिहाद का शिकार हो गई। आजाद नगर में करीब 16 साल की किशोरी को मुस्लिम युवक सद्दाम बहका-फुसला कर ले गया। छह दिन तक आठ मरला चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने सीएम, डीजीपी, आइजी, महिला आयोग और एसपी को शिकायत देकर बेटी को ढूंढ़ने की मांग की। साथ ही कॉलोनी में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका जाहिर की है।

घटना के बाद से ही आरोपित सद्दाम का भाई राहिल और भांजा फरमान भी फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि आरोपित सद्दाम का उनके घर के पास ही हेयर सैलून है। वह राहिल और फरमान के साथ इस्लाम धर्म बेहतर होने के किस्से सुनाता था। किसी तरह आरोपित ने उसकी बेटी को बहका लिया। बातचीत करने के लिए फोन भी दे दिया।

सद्दाम ने दी थी धमकी
15 जुलाई को उसे बेटी के पास फोन होने और आरोपित से बातचीत करने के बारे में पता चला। उसने बेटी को धमका कर फोन तोड़ दिया। उसके पति ने सद्दाम को समझाया तो धमकी दे डाली। तीन दिन दुकान बंद रखी और 19 जुलाई को उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया। सद्दाम के साथ जाते समय किशोरी घर से सोने की अंगूठी, कान के झूमके, चांदी की पाजेब और पांच हजार रुपये ले गई। आरोप है कि आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी तो गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई।

कॉलोनी के युवक भी वारदात में शामिल
किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपित सद्दाम की उसकी कॉलोनी के काफी युवकों से जान पहचान है। उनकी शह पर ही पड़ोस में रहने वाला एक किशोर कॉलोनी की ही किशोरी को लेकर भाग गया। पता चला है कि फिलहाल ये दोनों भी आरोपित सद्दाम के साथ ही हैं।

ये भी पढ़ें: लव जिहाद: 34 घंटे का अल्‍टीमेटम, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में युवक-युवती की तलाश

हथवाला गांव के मामले में पुलिस खाली हाथ 
हथवाला गांव में मुस्लिम युवक द्वारा युवती को भगा ले जाने के नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों को दी गई समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गांव में पुलिस बल का पहरा है। मस्जिद, मदरसा सहित बस्ती की सुरक्षा की जा रही है। एसपी सुमित कुमार ने युवती के पिता को पानीपत बुलाया और जल्द सफलता मिलने का भरोसा दिया है। विवाद के डर से रिश्तेदारी में गए लोग भी परिवार और बच्चों के साथ घर लौट रहे हैं। सरपंच पति अमित त्यागी का कहना है कि माहौल पूरी तरह शांत है। वहीं डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि सबकुछ सामान्य हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल गांव में है।

यह है मामला
गांव के युवक शाबिर द्वारा 18 जुलाई की रात बीए द्वितीय वर्ष की छात्र को भगा ले जाने और पुलिस द्वारा उन्हें बरामद नहीं कर पाने पर 23 जुलाई को ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। ग्रामीणों के तेवर के बाद जहां दूसरे समुदाय के लोगों में डर व्याप्त हो गया था। वहीं गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। एसडीएम, डीएसपी, नायब तहसीलदार सहित सौ से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।